HomeShare MarketHDFC Bank खरीदेगा Go Digit Life Insurance में 10% हिस्सेदारी

HDFC Bank खरीदेगा Go Digit Life Insurance में 10% हिस्सेदारी

देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने गो डिजिट लाइफ इंश्योरेंस (Go Digit Life Insurance) में इनवेस्टमेंट की घोषणा की है। HDFC Bank ने बताया है कि वह Go Digit Life Insurance में 49.9 करोड़ से 69.9 करोड़ रुपये के बीच इनवेस्टमेंट करेगा और करीब 10 पर्सेंट हिस्सेदारी लेगा। गो डिजिट लाइफ इंश्योरेंस पर Go Digit General Insurance के प्रमोटर्स का मालिकाना हक है। कंपनी अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है।    

यह भी पढ़ें-Adani Vs NDTV: अडानी समूह ने एनडीटीवी की दलील को किया खारिज, कहा-शेयर अधिग्रहण के लिए सेबी की मंजूरी जरूरी नहीं

49.9 करोड़-69.9 करोड़ रुपये के बीच निवेश करेगा बैंक
बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है, ‘एचडीएफसी बैंक लिमिटेड ने 24 अगस्त 2022 को गो डिजिट लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड के साथ एक इंडीकेटिव और नॉन-बाइंडिंग टर्म शीट एग्रीमेंट किया है। एचडीएफसी बैंक, कंपनी में 2 चरण में 49.9 करोड़ से 69.9 करोड़ रुपये के बीच इनवेस्टमेंट करेगा। बैंक, गो डिजिट लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड में 9.944 पर्सेंट तक हिस्सेदारी लेगा।’ एचडीएफसी बैंक के शेयर शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 1475.90 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें-PM Modi ने 5G के लॉन्च से पहले 6G को लेकर की बड़ी घोषणा, बताया कब तक भारतीयों को मिलेंगी 6G सेवाएं

प्रेम वत्स की अगुवाई वाला फेयरफैक्स ग्रुप (Fairfax Group) और कमलेश गोयल, Go Digit General Insurance के प्रमोटर्स हैं। कंपनी ने लाइफ इंश्योरेंस बिजनेस के लाइसेंस के लिए इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) के पास अप्लाई किया है। वहीं, Go Digit ने हाल में फ्रेश इश्यू के जरिए 1250 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए अपना DRHP फाइल किया है। इंश्योरेंस कंपनी 52.9 पर्सेंट CAGR के हिसाब से ग्रोथ कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular