HomeShare MarketHDFC Bank की धांसू स्कीम लॉन्च, अब जीरो चार्ज पर मोबाइल से...

HDFC Bank की धांसू स्कीम लॉन्च, अब जीरो चार्ज पर मोबाइल से उठा सकेंगे बैंकिंग फैसिलिटी का लाभ

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। प्राइवेट सेक्टर बैंक अपने ग्राहकों के लिए नई एसएमएस बैंकिग फैसिलिटि स्कीम लेकर आया है। अब ग्राहक इस एसएमएस बैंकिंग फैसिलिटी से कभी भी, कहीं से भी बैंकिंग सर्विस का लाभ उठा सकेंगे। HDFC Bank के इस स्कीम से कस्टमर अब मोबाइल से ही अपने अकाउंट के बैलेंस को चेक कर सकेंगे। इसके अलावा लोन के लिए अप्लाई, क्रेडिट कार्ड मैनेज, चेक बुक के लिए अप्लाई और अकाउंट स्टेटमेंट की पूरी जानकारी भी मिनटों में पता कर पाएंगे। अब ग्राहक को SMS banking के लिए पहले की तरह पहले से डिफाइंड कीवर्ड के बजाय अपनी भाषा में भी लिख सकेंगे। आपने अपनी भाषा में जो लिखा है उसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी के माध्यम से समझ लिया जाएगा।

इस नंबर पर SMS कीजिए और तुरंत पाइए बैंकिंग फैसिलिटी
एचडीएफसी बैंक ने ट्वीट करके कहा कि अब यह बैंकिंग सेवा आपसे एक कदम की दूरी पर है। इसके लिए आपको एसएमएस में 73080808088 पर रजिस्टर्ड लिखकर स्पेस देना होगा और उसके बाद अपनी कस्टमर आईडी के अंतिम 4 अंक, फिर स्पेस और अंत में अपने अकाउंट नंबर के अंतिम 4 अंक देने होंगे। जैसे ही आप का रजिस्ट्रेशन कंप्लीट होगा आपके मोबाइल में एक SMS आएगा successfully registered! इसके बाद आप अपने मोबाइल से SMS करके सारी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके बाद भी कोई जानकारी चाहिए तो आप 1860–267–6161 पर कॉल करके पूछ सकते हैं।

यह भी पढ़ें-Bitcoin पहुंचा 19000 डॉलर के नीचे, Ether और Dogecoin में भी 8% की गिरावट

ATM से भी कर सकते हैं SMS बैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन
अगर आप अपने एटीएम से SMS बैंकिंग सेवा के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आपको अपने पास के एचडीएफसी बैंक एटीएम जाना होगा। अब आपको अपने डेबिट कार्ड को इंसर्ट करना होगा और अपना पिन डालना होगा। इसके बाद आपको ‘More Option’ पर जाना होगा और SMS बैंकिंग रजिस्ट्रेशन के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा। इस प्रोसेस के बाद आपको ‘Confirm’ बटन दबाना होगा जिसके बाद आपको Successfully registered का मैसेज मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें-101 साल पुराने बैंक के IPO का आज आखिरी दिन, बढ़कर 25 रुपये पहुंचा प्रीमियम

HDFC Bank एसएमएस बैकिंग सेवा
इसमें आप बैलेंस इंक्वायरी, चेक बुक रिक्वेस्ट, अकाउंट स्टेटमेंट रिक्वेस्ट, पिछले 7 दिनों का ट्रांजैक्शन डिटेल्स, एफडी (FD) समरी, डेबिट कार्ड डिस्प्यूट, पर्सनल लोन, ऑटो लोन, बिजनेस लोन, कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन,  क्रेडिट कार्ड रीवार्ड प्वाइंट देखना, क्रेडिट कार्ड डिस्प्यूट को ठीक करना, फास्ट टैग रजिस्ट्रेशन, फिक्स्ड डिपॉजिट खोलना और लाइफ इंश्योरेंस के बारे में पता करना जैसी सुविधाओं का लाभ घर बैठे मोबाइल एसएमएस के माध्यम से पा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular