HomeShare MarketHDFC सिक्योरिटीज को उम्मीद, इस इंटरनेट कंपनी के शेयरों में आएगी तगड़ी...

HDFC सिक्योरिटीज को उम्मीद, इस इंटरनेट कंपनी के शेयरों में आएगी तगड़ी उछाल!

भारत में अभी इंटरनेट के विस्तार को लेकर बड़ी संभावनाएं हैं। एक बड़ा मार्केट बेस होने की वजह से भारत सभी के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा है। यही वजह है कि शेयर बाजार में सूचीबद्ध इंटरनेट के कुछ शेयरों को लेकर ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज काफी उत्साहित है। ब्रोकरेज फर्म के अनुसार भारत में सूचीबद्ध शेयरों में सुधार देखा गया है लेकिन मूल्यांकन अब भी ऊंचा बना हुआ है। 

ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज इंडिया मार्ट के शेयरों को टारगेट प्राइस 7000 रुपये के साथ प्राथमिकता दे रहा है। बता दें, IndiaMart InterMesh LTD के शेयरों में 2022 में अबतक (YTD) 32% की गिरावट आई है। हालांकि कंपनी ने हाल ही में बिजी इंफोटेक, व्यापार, शिपवे और लेजिस्टिफाई में निवेश किया है। 

यह भी पढ़ेंः डीजल की कीमतों 25 रुपये के इजाफे के बाद पेट्रोल पंप के बाहर लगी कतार!

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, ‘वैश्विक मूल्यांकन की तुलना में भारत के इंटरनेट क्षेत्र का मूल्यांकन लगभग 3× प्रीमियम की ओर इशारा करता है।’ भारत के इंटरनेट इकोसिस्टम में ग्रोथ दिखाई देता है। बहुत सी सेवाएं ऑनलाइन हो गई हैं चाहे वह फिर पेमेंट हो या घर से काम करने का कल्चर ही हो। 

भारत में इंटरनेट सस्ता होने के तेज स्पीड के साथ मिल रहा है। ज्यादातर कंपनियों ने कुछ महीने पहले कीमतों में किया था लेकिन इसके बाद यूजर्स की संख्या में बहुत बदलाव नहीं देखा गया। सस्ते इंटरनेट की वजह से स्क्रीन टाइम बढ़ गया है। साथ ही ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम की तेजी ने भारत के स्टार्टअप्स के इकोसिस्टम को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular