HomeShare MarketHDFC बैंक ने सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज दरों में किया...

HDFC बैंक ने सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज दरों में किया बदलाव, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट है। बैंक ने सेविंग अकाउंट (Saving Account) पर मिलने वाले ब्याज दर में संशोधन किया है। 50 लाख रुपये से कम के सेविंग अकाउंट पर बैंक अब 3% ब्याज देगा। जबकि 50 लाख रुपये से अधिक के सेविंग अकाउंट पर बैंक 3.50% ब्याज देगा। बता दें, नई दरें 6 अप्रैल 2022 से लागू हो गई हैं। 

यह भी पढ़ें: CNG की कीमतों ने आज फिर दिया झटका, पिछले 6 दिन में हुआ 9 रुपये से अधिक का इजाफा

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank Saving Account) के वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार नई दरें इस प्रकार हैं।

संबंधित खबरें

50 लाख रुपये से कम के सेविंग अकाउंट- 3% ब्याज 

50 लाख रुपये से अधिक के सेविंग अकाउंट पर – 3.50% ब्याज 

बता दें, नई दरें घरेलू ग्राहकों के साथ-साथ NRO और NRE क्सटमर पर भी लागू रहेंगी। 

HDFC बैंक एफडी रेट्स 

एचडीएफसी बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ाने का फैसला किया है। बैंक 7 दिन से 10 साल तक के एफडी 2.5% से 5.6% तक ब्याज दे रहा है। एफडी की नई दरें भी आज से लागू हो रही हैं। 

पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों को इस वित्त वर्ष के शुरुआत में ही झटका लगा है। बैंक 10 लाख रुपये से कम के सेविंग अकाउंट पर 2.70% ब्याज दे रहा है। वहीं, 10 लाख रुपये से अधिक के सेविंग अकाउंट पर 2.50% ब्याज दिया जाएगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular