एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के निवेशकों के लिए आज के दिन की शुरुआत शानदार रही है। बैंक के शेयरों में सोमवार को 2% का उछाल देखने को मिला है। जिसके एक शेयर की कीमत 1430 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गई। बता दें, शेयरों में यह उछाल तब देखने को मिला है जब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से सभी पाबंदी को हटा लिया गया। साथ ही नए डिजिटल कोशिशों की भी अनुमति मिल गई है।
दिसंबर 2020 में बैंक से नए क्रेडिट कार्ड्स जारी करने पर रोक लगा दी गई थी। वहीं, आईटी सिस्टम में समस्याओं की वजह नई डिजिटल कोशिश को भी झटका लगा था। हालांकि, नए क्रेडिट कार्ड्स जारी करने पर से रोक अगस्त 2021 में हटा ली गई थी। जिसके बाद बैंक ने शेयर बाजार में बेहतर प्रदर्शन किया था।
यह भी पढ़ें: होली से पहले HDFC बैंक ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा, FD की दरों में किया बदलाव; लेकिन सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा
पाबंदी हटने के बाद बैंक की तरफ से पेमेंट हब, कस्टमर एक्सपीरियंस हब जैसे प्लेटफाॅर्म की लाॅन्च किया जा सकता है। जेफरीज के अनुसार, आरबीआई की इस स्पष्टता से बीएयू की पहले भी आसान हो जाएगी।
जेफरीज ने एक नोट्स में कहा है, ‘बैंक की तरफ से मुद्दों को सुलझाया जा रहा है। पाबंदी अब पीछे की बात है। लोन में भी तेजी देखने को मिली है। एचडीएफसी बैंक इस क्षण में हमारी सबसे शीर्ष पसंदों में से एक है। हम 2160 रुपये के मूल लक्ष्य के साथ खरीद बनाए रखते हैं।’ बता दें, रिजर्व बैंक की तरफ से एक्शन तब लिया तब ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। वहीं, Ambit ने लक्ष्य मूल्य 1650 रुपये कर दिया है। पहले यह 1551 रुपये था।