HomeShare MarketHariom पाइप के IPO पर लगाया है दांव? 8 अप्रैल को अलॉटमेंट,...

Hariom पाइप के IPO पर लगाया है दांव? 8 अप्रैल को अलॉटमेंट, लिस्टिंग की ये है डेट

Hariom Pipe Industries IPO: अगर आपने हरिओम पाइप इंडस्ट्रीज लिमिटेड के आईपीओ पर दांव लगाया है तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, आईपीओ का अलॉटमेंट गुरुवार यानी 8 अप्रैल को होने की उम्मीद है। जिन्होंने आईपीओ के लिए आवेदन किया है, उन्हें ये जानकारी मिल जाएगी कि आईपीओ अलॉट हुआ है या नहीं।

कहां से कर सकते हैं चेक: हरिओम पाइप इंडस्ट्रीज के आईपीओ अलॉटमेंट के लिए बीएसई की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा आईपीओ के आधिकारिक रजिस्ट्रार की वेबसाइट से भी जानकारी ली जा सकती है। आईपीओ का आधिकारिक रजिस्ट्रार बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड है और इसकी आधिकारिक वेबसाइट bigshareonline.com है। 

ये पढ़ें-गर्मी में नींबू ने निकाला महंगाई का रस! कई गुना बढ़ गई है कीमत

संबंधित खबरें

बता दें कि हरिओम पाइप इंडस्ट्रीज ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 144-153 रुपये प्रति शेयर तय किया है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 130 करोड़ रुपये जुटेंगे। कंपनी का आईपीओ 30 मार्च को खुला था और यह पांच अप्रैल को बंद हुआ। अनुमान है कि हरिओम पाइप के शेयर की लिस्टिंग 13 अप्रैल को हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular