ऐप पर पढ़ें
Gold-Silver Price Today 10 July 2023: सर्राफा बाजार में सावन के पहले सोमवार 10 जुलाई यानी आज सोने की चाल थोड़ी सुस्त है, लेकिन चांदी उड़ान भर रही है। सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोने का भाव शुक्रवार के बंद भाव 58586 के मुकाबले महज 62 रुपये महंगा होकर 58648 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला, लेकिन चांदी 764 रुपये प्रति किलो उछल कर 70514 रुपये पर पहुंच गई है।
ये रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए हैं। सोने-चांदी के इस रेट पर जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज नहीं लगा है। हो सकता है आपके शहर में सोना-चांदी 1000 से 2000 रुपये महंगा मिल रहा हो।
ऑनलाइन टिकट बुकिंग कंपनी में अडानी ने खरीदी हिस्सेदारी, IRCTC को टक्कर!
अब सोना अपने ऑल टाइम हाई से 3091 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है। बता दें 5 मई को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव ऑल टाइम हाई 61739 रुपये पर पहुंच गया था। वहीं, चांदी इस दिन 77280 रुपये प्रति किलो थी। इस दिन के रेट से चांदी करीब 7000 रुपये किलो सस्ती मिल रही है।
धातु लेटेस्ट रेट रुपये प्रति 10 ग्राम 3 फीसद जीएसटी बाजार भाव ज्वेलर के मुनाफा के बाद रेट
Gold 999 (24 कैरेट) 58648 1759.44 60,407.44 66,448.18
Gold 995 (23 कैरेट) 58413 1752.39 60,165.39 66,181.93
Gold 916 (22 कैरेट) 53722 1611.66 55,333.66 60,867.03
Gold 750 (18 कैरेट) 43986 1319.58 45,305.58 49,836.14
Gold 585 ( 14 कैरेट) 34309 1029.27 35,338.27 38,872.10
Silver 999 70514 (Rs/Kg) 2115.42 72,629.42 79,892.36