HomeShare MarketGold Rate Today: सोने-चांदी के भाव में बदलाव, चांदी 643 रुपये सस्ती, चेक...

Gold Rate Today: सोने-चांदी के भाव में बदलाव, चांदी 643 रुपये सस्ती, चेक करें गोल्ड के दाम

Gold Price Today 6th March:  शादियों के सीजन शुरू होने से पहले सोने-चांदी के भाव में बदलाव नजर आ रहा है। आज यानी बुधवार को चांदी 643 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर  65825 रुपये प्रति किलो की दर से खुली तो 24 कैरेट सोना 6 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर  51457 रुपये पर खुला। अगर आप चाहें तो जीएसटी समेत 10 ग्राम सोना केवल 31005 रुपये में घर ला सकते हैं। इसकी शुद्धता 58.1 फीसद ही होती है।

सोना अपने ऑल टाइम हाई से अभी 4669 रुपये सस्ता

अब सोना अपने ऑल टाइम हाई 56254 रुपये से केवल 4669 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है। जबकि, चांदी दो साल पहले के अपने उच्चतम रेट से 10175  रुपये प्रति किलो ही सस्ती है। 

संबंधित खबरें

इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के  मुताबिक आज सर्राफा बाजारों में मंगलवार के बंद भाव के मुकाबले 24 कैरेट शुद्ध सोना केवल 6  रुपये महंगा होकर 51457 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। इस पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लिया जाय तो यह करीब 53000 रुपये बैठ रहा है। वहीं, चांदी पर जीएसटी जोड़ने के बाद यह 67799 रुपये प्रति किलो मिलेगी। 

सर्राफा बाजारों में इस भाव पर बिक रहा सोना-चांदी

धातु
लेटेस्ट रेट रुपये प्रति 10 ग्राम
3 फीसद जीएसटी
बाजार भाव
Gold 999 (24 कैरेट)
51457
1543.71
53,000.71
Gold 995 (23 कैरेट)
51251
1537.53
52,788.53
Gold 916 (22 कैरेट)
47135
1414.05
48,549.05
Gold 750 (18 कैरेट)
38593
1157.79
39,750.79
Gold 585 ( 14 कैरेट)
30102
903.06
31,005.06
Silver 999
65825 Rs./Kg
1974.75
67,799.75 Rs./Kg

स्रोत: IBJA

अगर 23 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज यह 51251 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से खुला। इस पर भी 3 फीसद जीएसटी अलग से लगेगा यानी आपको मिलेगा 52788 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से। वहीं,  22 कैरेट सोने का भाव  47135 रुपये प्रति 10 ग्राम पर  खुला। 3 फीसद जीएसटी के साथ यह 48549 रुपये का पड़ेगा। इससे बने जेवरों पर मेकिंग चार्ज और ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से है।

अडानी ग्रुप की कंपनियों का कमाल, गौतम अडानी से पीछे रह गए मुकेश अंबानी
 

सबसे ज्यादा बिकने वाले 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 38593 रुपये है।  3 फीसद जीएसटी के साथ यह 39750 रुपये प्रति 10 ग्राम का पड़ेगा। वहीं, अब 14 कैरेट सोने का भाव 30102 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। जीएसटी के साथ यह 31005 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा। 

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular