Gold Silver Price Today 23rd August 2022: आज यानी मंगलवार को सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के हाजिर भाव में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज 24 कैरेट सोना 51430 रुपये पर खुला, जो सोमवार के बंद रेट से महज 34 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा है। वहीं, चांदी 281 रुपये गिरकर 54829 रुपये प्रति किलो के रेट पर खुली। अब शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम से 4824 रुपये सस्ता है। जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपये प्रति किलो से 21189 रुपये सस्ती है।
इसके अलावा 23 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 51224 रुपये पर पहुंच गई है। जबकि, 22 कैरेट 47110, 18 कैरेट 38573 और 14 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 30087 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसमें जीएसटी और ज्वैलर का मुनाफा नहीं जुड़ा है।
जीएसटी और ज्वेलर का मुनाफा जोड़ने के बाद यह है भाव
24 कैरेट सोने पर 3 फीसद जीएसटी यानी 1542 रुपये जोड़ लें तो इसका रेट 52972 रुपये हो जा रहा है। वहीं ज्वैलर का 10 फीसद मुनाफा यानी 5297 रुपये जोड़ने के बाद सोने का भाव 58270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच जा रहा है। GST जोड़ने के बाद चांदी की कीमत 56473 रुपये प्रति किलो हो गई है। इसमें ज्वैलर का 10 से 15 फीसद मुनाफा अलग से है। यानी आपको 10 फीसद मुनाफा लेकर ज्वैलर करीब 62121 रुपये में देगा।
24 कैरेट का सोना 22 या 18 कैरेट सोने से बहुत अधिक महंगा होता है। यह इतना मुलायम और लचीला होता है कि इससे गहने नहीं बनाए जा सकते। इसके अलावा 24 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल सिक्कों व बार बनाने और इलेक्ट्रॉनिक्स और मेडिकल डिवाइसेज में उपयोग किया जाता है।
23 कैरेट गोल्ड पर भी 3 फीसद GST और 10 फीसद मुनाफा जोड़कर आपको मिलेगा 58036 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से। जबकि, 22 कैरेट सोने का भाव तीन फीसद GST के साथ यह 48523 रुपये का पड़ेगा। इससे बने जेवरों पर भी ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से जोड़ने पर करीब 53375 रुपये का पड़ेगा।
जहां तक 22 कैरेट सोने की बात है तो इसका अधिकतर उपयोग आभूषण बनाने में किया जाता है। क्योंकि, इस गोल्ड की बनी ज्वेलरी ज्यादा मजबूत बनती हैं। इसे 91.67 फीसद शुद्ध सोने के तौर पर जाना जाता है। इसमें दूसरी धातुएं जैसे ल्विर, जिंक, निकल और दूसरी मिश्रित धातुएं होती हैं। मिश्रित धातुओं के होने से यह कठोर बनता है और इसलिए इसे ज्वैलरी बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।
18 कैरेट गोल्ड की कीमत 3 फीसद GST के साथ 39730 रुपये प्रति 10 ग्राम होगी। ज्वैलर का 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़कर यह 43703 रुपये का पड़ेगा। 18 कैरेट सोने में 75 फीसद गोल्ड और 25 फीसद दूसरी धातुओं जैसे तांबा, चांदी मिला होता है। ऐसे सोने को स्टोन स्टडेड गहने बनाने और दूसरी डायमंड जुलरी बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। यह 24 और 22 कैरेट के मुकाबले सस्ता व ज्यादा मजबूत होता है। इसका रंग हल्का पीला होता है।
अब 14 कैरेट सोने का भाव GST के साथ यह 30087 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा। इस पर 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़ लें तो यह 34088 रुपये का पड़ेगा। बता दें 14 कैरेट के सोने में 58.1 फीसद शुद्ध सोना और बाकी दूसरी धातुओं का मिश्रण होता है। हालांकि, इसका भारत में ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में GST शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अल