ऐप पर पढ़ें
Gold-Silver Rate: एमसीएक्स पर आज सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। 24 कैरेट सोने का वायदा भाव अब 60000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब आ गया है। जबकि,, चांदी 75000 रुपये प्रति किलो के नीचे ट्रेड कर रही है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर आज सोना शुरुआती कारोबार में कमजोर दिख रहा था। पांच जून के सौदे के लिए वायदा भाव करीब 0.68 फीसद गिरकर 600098 पर आ गया था। वहीं, चांदी का 5 मई का वायदा भाव गिरावट के साथ 74324 रुपये प्रति किलो पर आ गया था। ऐसे में आज सर्राफा बाजारों में भी सोने-चांदी के हाजिर भाव में गिरावट देखने को मिल सकती है।
दुनिया में सबसे अधिक सोना कौन और क्यों खरीद रहा है? जानें यहां
बता दें 14 अप्रैल से शहनाईयां बजनी शुरू हो जाएंगी। इस समय शादी-विवाह का सीजन नहीं होने के बावजूद सोने-चांदी कीमतें बेहताशा बढ़ रही हैं। सर्राफा बाजारों में पिछले 10 दिन में सोना 2167 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया। वहीं, इस अवधि में चांदी ढाई गुनी लंबी छलांग लगा दी। इस अवधि में चांदी 5613 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई।