Gold Price Today: होलिका-दहन के दिन सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। हालांकि यह बदलाव बहुत ही मामूली है। 24 कैरेट गोल्ड के रेट में आज 27 रुपये की उछाल देखने को मिली। जिसके बाद दस ग्राम का सोने का भाव 51345 रुपये पहुंचा गया है। आइए जानते हैं कि सोने और चांदी की ताजा कीमतें क्या हैं-
यह भी पढ़ेंः चिकन की कीमतों में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी, यूक्रेन-रूस युद्ध से महंगाई और बेरोजगारी बढ़ेगी
होलिका दहन के दिन चांदी की भी चमक बढ़ी है। सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 67665 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। एक दिन पहले एक किलो चांदी की कीमत 68182 रुपये थी। इस एक दिन से चांदी 443 रूपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई है।
14 से 24 कैरेट गोल्ड का रेट्स
इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी किए गए रेट के अनुसार 22 कैरेट गोल्ड आज 47057 रुपये प्रति दस ग्राम पर खुला। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत आज 38529 रुपये हो गई है। अगर हम बात करें 14 कैरेट गोल्ड की तो 30053 रुपये प्रति दस ग्राम कीमत हो गई है। बता दें, इस पर तीन फीसदी जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से है।
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।