HomeShare MarketGold Price Today: सोने-चांदी के भाव में आज बड़ी गिरावट, 60000 रुपये...

Gold Price Today: सोने-चांदी के भाव में आज बड़ी गिरावट, 60000 रुपये के नीचे आया गोल्ड, चांदी 935 रुपये टूटी

ऐप पर पढ़ें

Gold Price Today 5 June 2023: शादियों के सीजन के बीच एक बड़ी खुशखबरी है। सर्राफा बाजारों में आज सोने-चांदी के भाव में आज बड़ी गिरावट आई है। आज सोना शुक्रवार के बंद भाव के मुकाबले 707 रुपये सस्ता होकर 59961 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला तो वहीं, चांदी 935 रुपये सस्ती होकर 71423 रुपये प्रति किलो पर खुली। अब सोना अपने ऑल टाइम हाई से 2138 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है। बता दें 5 मई को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव ऑल टाइम हाई 61739 रुपये पर पहुंच गया था। वहीं, चांदी इस दिन 77280 रुपये प्रति किलो थी। इस दिन के रेट से चांदी करीब 6000 रुपये किलो सस्ती मिल रही है। 

14 से 23 कैरेट तक के गोल्ड के आज के रेट

आईबीजेए के मुताबिक आज 22 कैरेट सोने की कीमत 54595 रुपये और 23 कैरेट गोल्ड की कीमत 59362 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हो गई है। जबकि, अब 14 कैरेट सोना 34867 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 44701 रुपये पर आ गया है। सोने-चांदी के ये रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए हैं। सोने-चांदी के इस रेट पर जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज नहीं लगा है। 


धातु    लेटेस्ट रेट रुपये प्रति 10 ग्राम    3 फीसद जीएसटी    बाजार भाव    ज्वेलर के मुनाफा के बाद रेट
Gold 999 (24 कैरेट)    59601    1788.03    61,389.03    67,527.93
Gold 995 (23 कैरेट)    59362    1780.86    61,142.86    67,257.15
Gold 916 (22 कैरेट)    54595    1637.85    56,232.85    61,856.14
Gold 750 (18 कैरेट)    44701    1341.03    46,042.03    50,646.23
Gold 585 ( 14 कैरेट)    34867    1046.01    35,913.01    39,504.31
Silver 999    71423    2142.69    73,565.69    80,922.26

RELATED ARTICLES

Most Popular