Gold Price Today 10th June 2022: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए आज अच्छी खबर है। आज सर्राफा बाजारों में सोना-चांदी दोनों के भाव गिरे हैं। चांदी जहां गुरुवार के बंद भाव के मुकाबले 603 रुपये सस्ती हुई है, वहीं सोना केवल 45 रुपये टूटा है।
इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोना 45 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 50984 रुपये के रेट से खुला। वहीं, चांदी 603 रुपये टूटकर 61203 रुपये प्रति किलो के रेट पर खुली ।
24 कैरेट सोने पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लें तो इसका रेट 52513 रुपये हो जा रहा है, वहीं ज्वैलर का 10 फीसद मुनाफा जोड़ने के बाद सोने का भाव 57764 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच जा रहा है। GST जोड़ने के बाद चांदी की कीमत 63039 रुपये प्रति किलो हो गई है। इसमें ज्वैलर का 10 से 15 फीसद मुनाफा अलग से है। यानी आपको 10 फीसद मुनाफा लेकर ज्वैलर करीब 69343 रुपये में देगा।
संबंधित खबरें
सोना अपने उच्चतम रेट से आज 5142 रुपये सस्ता
अब सोना अपने उच्चतम रेट से आज 5142 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है तो चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट से केवल 14797 रुपये ही सस्ती है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 38238 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यह 3 फीसद GST के साथ 39385 रुपये प्रति 10 ग्राम का पड़ेगा। ज्वैलर का 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़कर यह 43323 रुपये का पड़ेगा। अब 14 कैरेट सोने का भाव 29826 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। GST के साथ यह 30720 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा। इस पर 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़ लें तो यह 33792 रुपये का पड़ेगा।
22 व 23 कैरेट गोल्ड के भाव
अगर 23 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज यह 50780 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से खुला। इस पर भी 3 फीसद GST, मेंकिंग चार्ज और 10 फीसद मुनाफा जोड़कर आपको मिलेगा 57533 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 46701 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। तीन फीसद GST के साथ यह 48102 रुपये का पड़ेगा। इससे बने जेवरों पर भी मेकिंग चार्ज और ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से जोड़ने पर करीब 52912 रुपये का पड़ेगा।
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।