HomeShare MarketGold Price Today: सोने-चांदी के गिरे भाव, जानें जीएसटी और ज्वैलर का...

Gold Price Today: सोने-चांदी के गिरे भाव, जानें जीएसटी और ज्वैलर का मुनाफा जोड़ने के बाद कितने में आएगा 10 ग्राम गोल्ड

Gold Price Today 20th July 2022: सर्राफा बाजारों में आज भी सोने-चांदी के भाव गिरे हैं। सोना-चांदी पहले से और सस्ते हो गए हैं।  इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के  मुताबिक सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट शुद्ध सोना मंगलवार के बंद भाव के मुकाबले 201 रुपये सस्ता होकर 50477 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। वहीं, चांदी 333 रुपये लुढ़ककर 55230 रुपये प्रति किलो के रेट पर खुली। 

ऑल टाइम हाई रेट से  5777 रुपये सस्ता है सोना

अब  शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से  5777 रुपये प्रति 10 ग्राम से अब  5761 रुपये सस्ता है। जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपये प्रति किलो से 20778 रुपये सस्ती है।  24 कैरेट सोने पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लें तो इसका रेट 51991 रुपये हो जा रहा है, वहीं ज्वैलर का 10 फीसद मुनाफा जोड़ने के बाद सोने का भाव 57190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच जा रहा है। GST जोड़ने के बाद चांदी की कीमत 56886 रुपये प्रति किलो हो गई है।  इसमें ज्वैलर का 10 से 15 फीसद मुनाफा अलग से है। यानी आपको 10 फीसद मुनाफा लेकर ज्वैलर करीब 62575 रुपये में देगा। 

18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 37858 रुपये

वहीं, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 37858 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यह 3 फीसद GST के साथ  38993 रुपये प्रति 10 ग्राम का पड़ेगा। ज्वैलर का 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़कर यह 42893 रुपये का पड़ेगा। अब 14 कैरेट सोने का भाव 29529 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। GST के साथ यह 30414 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा। इस पर 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़ लें तो यह 33456 रुपये का पड़ेगा। 

22 व 23 कैरेट गोल्ड के भाव

अगर 23 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज यह 50275 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से खुला। इस पर भी 3 फीसद GST, मेंकिंग चार्ज और 10 फीसद मुनाफा जोड़कर आपको मिलेगा 56961 रुपये  प्रति 10 ग्राम के रेट से। वहीं,  22 कैरेट सोने का भाव  46237 रुपये प्रति 10 ग्राम पर  खुला। तीन फीसद GST के साथ यह 47624 रुपये का पड़ेगा। इससे बने जेवरों पर भी  मेकिंग चार्ज और ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से जोड़ने पर करीब 52386 रुपये का पड़ेगा।

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में GST शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular