Gold Price Today 9th June 2022: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए आज थोड़ी मायूसी भरी खबर है। आज सर्राफा बाजारों में जहां सोने की चमक बढ़ी है वहीं, चांदी बुधवार के बंद भाव की तुलना में और मजबूत हुई है। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोना 98 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 51136 रुपये के रेट से खुला। वहीं, चांदी 363 रुपये महंगी होकर 62048 रुपये प्रति किलो के रेट पर खुली ।
24 कैरेट सोने पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लें तो इसका रेट 52670 रुपये हो जा रहा है, वहीं ज्वैलर का 10 फीसद मुनाफा जोड़ने के बाद सोने का भाव 57937 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच जा रहा है। GST जोड़ने के बाद चांदी की कीमत 63909 रुपये प्रति किलो हो गई है। इसमें ज्वैलर का 10 से 15 फीसद मुनाफा अलग से है। यानी आपको 10 फीसद मुनाफा लेकर ज्वैलर करीब 70300 रुपये में देगा।
अगर विप्रो के शेयर में लगाए होते 10,000 रुपये तो आज होते 899 करोड़ के मालिक
अब सोना अपने उच्चतम रेट से आज 4990 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है तो चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट से केवल 13952 रुपये ही सस्ती है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 38352 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यह 3 फीसद GST के साथ 39502 रुपये प्रति 10 ग्राम का पड़ेगा। ज्वैलर का 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़कर यह 43452 रुपये का पड़ेगा। अब 14 कैरेट सोने का भाव 29915 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। GST के साथ यह 30812 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा। इस पर 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़ लें तो यह 33893 रुपये का पड़ेगा।
संबंधित खबरें
22 व 23 कैरेट गोल्ड के भाव
अगर 23 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज यह 50931 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से खुला। इस पर भी 3 फीसद GST, मेंकिंग चार्ज और 10 फीसद मुनाफा जोड़कर आपको मिलेगा 57704 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 46841 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। तीन फीसद GST के साथ यह 48246 रुपये का पड़ेगा। इससे बने जेवरों पर भी मेकिंग चार्ज और ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से जोड़ने पर करीब 53070 रुपये का पड़ेगा।
बता दें 24 कैरेट सोना 99.99 फीसद शुद्ध होता है और इसमें कोई दूसरी धातु नहीं पाई जाती है। इसका रंग चमकदार पीला होता है। 24 कैरेट का सोना 22 या 18 कैरेट सोने से बहुत अधिक महंगा होता है। यह इतना मुलायम और लचीला होता है कि इससे गहने नहीं बनाए जा सकते। इसके अलावा 24 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल सिक्कों व बार बनाने और इलेक्ट्रॉनिक्स और मेडिकल डिवाइसेज में उपयोग किया जाता है।
जहां तक 22 कैरेट सोने की बात है तो इसका अधिकतर उपयोग आभूषण बनाने में किया जाता है। क्योंकि, इस गोल्ड की बनी ज्वेलरी ज्यादा मजबूत बनती हैं। इसे 91.67 फीसद शुद्ध सोने के तौर पर जाना जाता है।
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में GST शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।