HomeShare MarketGold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, देखें GST समेत...

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, देखें GST समेत कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Price Today 14th June 2022:  सोने-चांदी के भाव में आज बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। आज यानी मंगलवार 14 जून को सर्राफा बाजारों में सोना-चांदी दोनों सस्ते हुए हैं। चांदी जहां सोमवार के बंद भाव के मुकाबले 748 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है तो वहीं, सोना 710 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है।

 इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के  मुताबिक सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोना 710 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 50725 रुपये के रेट से खुला। वहीं, चांदी 748 रुपये गिरकर  60164 रुपये प्रति किलो के रेट पर खुली । 

LIC Share Price लगातार 10 सत्रों तक गिरने के बाद चढ़े, विशेषज्ञों ने कहा खरीद लो

24 कैरेट सोने पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लें तो इसका रेट 52246 रुपये हो जा रहा है, वहीं ज्वैलर का 10 फीसद मुनाफा जोड़ने के बाद सोने का भाव 57471 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच जा रहा है। GST जोड़ने के बाद चांदी की कीमत  61968 रुपये प्रति किलो हो गई है।  इसमें ज्वैलर का 10 से 15 फीसद मुनाफा अलग से है। यानी आपको 10 फीसद मुनाफा लेकर ज्वैलर करीब 68165 रुपये में देगा। 

संबंधित खबरें

अडानी ग्रुप के ये दो स्टॉक आज भी कर रहे कमाल, अभी भी खरीदारी का है मौका
 अब सोना अपने उच्चतम रेट से आज 5401 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है तो चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट से 15836 रुपये सस्ती है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 38044 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यह 3 फीसद GST के साथ  39185 रुपये प्रति 10 ग्राम का पड़ेगा। ज्वैलर का 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़कर यह 43103 रुपये का पड़ेगा। अब 14 कैरेट सोने का भाव 29674 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। GST के साथ यह 30564 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा। इस पर 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़ लें तो यह 33620 रुपये का पड़ेगा। 

22 व 23 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

अगर 23 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज यह 50522 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से खुला। इस पर भी 3 फीसद GST, मेंकिंग चार्ज और 10 फीसद मुनाफा जोड़कर आपको मिलेगा 57241 रुपये  प्रति 10 ग्राम के रेट से। वहीं,  22 कैरेट सोने का भाव  46464 रुपये प्रति 10 ग्राम पर  खुला। तीन फीसद GST के साथ यह 47857 रुपये का पड़ेगा। इससे बने जेवरों पर भी  मेकिंग चार्ज और ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से जोड़ने पर करीब 52643 रुपये का पड़ेगा।

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में GST शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular