HomeShare MarketGold Price Today: सोने के बढ़े भाव, चांदी 1157 रुपये उछली

Gold Price Today: सोने के बढ़े भाव, चांदी 1157 रुपये उछली

Gold Price Today 27th June 2022:  सर्राफा बाजारों में आज सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। चांदी जहां शुक्रवार के बंद भाव  59350 के मुकाबले 1157 रुपये प्रति किलो महंगी हुई है तो वहीं, सोने के भाव में 192 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के  मुताबिक सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोना 51021 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। वहीं, चांदी 60507 रुपये प्रति किलो के रेट पर खुली । 

New Labour Code: हफ्ते में चार दिन काम, तीन दिन आराम? मोदी सरकार 1 जुलाई से लागू कर सकती है ये नियम

24 कैरेट सोने पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लें तो इसका रेट 52551 रुपये हो जा रहा है, वहीं ज्वैलर का 10 फीसद मुनाफा जोड़ने के बाद सोने का भाव 57806 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच जा रहा है। GST जोड़ने के बाद चांदी की कीमत  62322 रुपये प्रति किलो हो गई है।  इसमें ज्वैलर का 10 से 15 फीसद मुनाफा अलग से है। यानी आपको 10 फीसद मुनाफा लेकर ज्वैलर करीब 68554 रुपये में देगा। 

सोना अपने उच्चतम रेट से आज 5105 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता

 अब सोना अपने उच्चतम रेट से आज 5105 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है तो चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट से 15493 रुपये सस्ती है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 38266 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यह 3 फीसद GST के साथ  39413 रुपये प्रति 10 ग्राम का पड़ेगा। ज्वैलर का 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़कर यह 43355 रुपये का पड़ेगा। अब 14 कैरेट सोने का भाव 29847 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। GST के साथ यह 30742 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा। इस पर 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़ लें तो यह 33816 रुपये का पड़ेगा। 

22 व 23 कैरेट गोल्ड के भाव

अगर 23 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज यह 50817 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से खुला। इस पर भी 3 फीसद GST, मेंकिंग चार्ज और 10 फीसद मुनाफा जोड़कर आपको मिलेगा 57575 रुपये  प्रति 10 ग्राम के रेट से। वहीं,  22 कैरेट सोने का भाव  46735 रुपये प्रति 10 ग्राम पर  खुला। तीन फीसद GST के साथ यह 48137 रुपये का पड़ेगा। इससे बने जेवरों पर भी  मेकिंग चार्ज और ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से जोड़ने पर करीब 52950 रुपये का पड़ेगा।

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में GST शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular