HomeShare MarketGold Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी के बढ़े भाव, चेक करें...

Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी के बढ़े भाव, चेक करें जीएससटी समेत ताजा रेट्स

Gold Price Today 8th June 2022:  सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए आज थोड़ी खट्टी और थोड़ी मीठी न्यूज है। एक तरफ जहां सोने के रेट में मामूली कमी हुई है तो दूसरी तरफ चांदी महंगी हुई है। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के  मुताबिक सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोना महज 51 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 51038 रुपये के रेट से खुला। वहीं, चांदी 235 रुपये महंगी होकर 62287 रुपये प्रति किलो के रेट पर खुली । 

रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा की 12 मुख्य बातें

24 कैरेट सोने पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लें तो इसका रेट 52569 रुपये हो जा रहा है, वहीं ज्वैलर का 10 फीसद मुनाफा जोड़ने के बाद सोने का भाव 57826 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच जा रहा है। GST जोड़ने के बाद चांदी की कीमत  64155 रुपये प्रति किलो हो गई है।  इसमें ज्वैलर का 10 से 15 फीसद मुनाफा अलग से है। यानी आपको 10 फीसद मुनाफा लेकर ज्वैलर करीब 70571 रुपये में देगा। 
 

सोना अपने उच्चतम रेट से आज 5088 रुपये सस्ता

अब सोना अपने उच्चतम रेट से आज 5088 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है तो चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट से केवल 13713 रुपये ही सस्ती है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 38279 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यह 3 फीसद GST के साथ  39427 रुपये प्रति 10 ग्राम का पड़ेगा। ज्वैलर का 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़कर यह 43370 रुपये का पड़ेगा। अब 14 कैरेट सोने का भाव 29857 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। GST के साथ यह 30752 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा। इस पर 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़ लें तो यह 33827 रुपये का पड़ेगा। 

संबंधित खबरें

22 व 23 कैरेट गोल्ड के भाव

अगर 23 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज यह 50834 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से खुला। इस पर भी 3 फीसद GST, मेंकिंग चार्ज और 10 फीसद मुनाफा जोड़कर आपको मिलेगा 57594 रुपये  प्रति 10 ग्राम के रेट से। वहीं,  22 कैरेट सोने का भाव  46751 रुपये प्रति 10 ग्राम पर  खुला। तीन फीसद GST के साथ यह 48153 रुपये का पड़ेगा। इससे बने जेवरों पर भी  मेकिंग चार्ज और ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से जोड़ने पर करीब 52968 रुपये का पड़ेगा।

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में GST शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular