HomeShare MarketGold Price Today: सोना-चांदी हुआ सस्ता, कहीं आप 22 कैरेट के दाम...

Gold Price Today: सोना-चांदी हुआ सस्ता, कहीं आप 22 कैरेट के दाम देकर 18 कैरेट गोल्ड तो नहीं ले रहे, यहां चेक करें रेट

Gold Silver Price Today 16th August 2022: लगातार तीन दिन के अवकाश के बाद आज सोने-चांदी के रेट जारी हुए तो खरीदारों को थोड़ी राहत मिली। आज सर्राफा बाजारों में सोना औसतन 281 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है तो चांदी 447 रुपये प्रति किलो कमजोर हुई है।

 इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के  मुताबिक सर्राफा बाजारों में  24 कैरेट शुद्ध सोना शुक्रवार 12 अगस्त के बंद भाव 52461 के मुकाबले आज यानी 16 अगस्त मंगलवार को 281 रुपये गिरकर 52180 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। वहीं, चांदी 447 रुपये सस्ती होकर 57905 रुपये प्रति किलो के रेट पर खुली। इसमें जीएसटी और ज्वैलर का मुनाफा नहीं जुड़ा है।  

अब  शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से  56254 रुपये प्रति 10 ग्राम से 4074 रुपये सस्ता है। जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपये प्रति किलो से 18103 रुपये सस्ती है। 

24 कैरेट सोने पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लें तो इसका रेट 53745 रुपये हो जा रहा है, वहीं ज्वैलर का 10 फीसद मुनाफा जोड़ने के बाद सोने का भाव 59119 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच जा रहा है। GST जोड़ने के बाद चांदी की कीमत 69642 रुपये प्रति किलो हो गई है।  इसमें ज्वैलर का 10 से 15 फीसद मुनाफा अलग से है। यानी आपको 10 फीसद मुनाफा लेकर ज्वैलर करीब 65606 रुपये में देगा।
 22 व 23 कैरेट गोल्ड के भाव

आज 23 कैरेट गोल्ड का भाव भी 51971 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से खुला। इस पर भी 3 फीसद GST और 10 फीसद मुनाफा जोड़कर आपको मिलेगा 58883 रुपये  प्रति 10 ग्राम के रेट से। वहीं,  22 कैरेट सोने का भाव  47797 रुपये प्रति 10 ग्राम पर  खुला। तीन फीसद GST के साथ यह 49230 रुपये का पड़ेगा। इससे बने जेवरों पर भी ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से जोड़ने पर करीब 54154 रुपये का पड़ेगा।

18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 39135 रुपये

18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 39135 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यह 3 फीसद GST के साथ  40309 रुपये प्रति 10 ग्राम का पड़ेगा। ज्वैलर का 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़कर यह 44339 रुपये का पड़ेगा। अब 14 कैरेट सोने का भाव 30525 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। GST के साथ यह 31440 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा। इस पर 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़ लें तो यह 34584 रुपये का पड़ेगा। 

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में GST शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular