ऐप पर पढ़ें
Gold Price Today: शादियों का सीजन शुरू होने में केवल दो दिन बचे हैं। 14 अप्रैल को खरमास खत्म हो रहा है और इसके बाद शहनाइयां गूंजनी शुरू हो जाएंगी। इससे पहले ही चांदी की कीमतों ने जहां शोर मचाना शुरू कर दिया है, वहीं सोना उछलने लगा है। सर्राफा बाजारों में आज सोना-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। दोनों के भाव में तेजी है।
सर्राफा बाजारों सोना आज मंगलवार के बंद भाव 60390 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 358 रुपये महंगा होकर 60748 रुपये पर खुला। जबकि, चांदी 949 रुपये की प्रति किलो की छलांग लगाकर 75365 रुपये पर पहुंच गई है।
सर्राफा बाजारों में सोना पांच अप्रैल के 60977 रुपये के ऑल टाइम हाई से अब केवल 229 रुपये सस्ता रह गया है। इससे अलावा 4 अप्रैल को एमसीएक्स पर गोल्ड 61145 का एक नया ऑल टाइम हाई बनाया था। सोने-चांदी के ये रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए औसत रेट हैं, जो कई शहरों से लिए गए हैं। इस पर जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज नहीं लगा है।
एमसीएक्स पर आज 76000 के स्तर पर पहुंची चांदी
कडिया कैपिटल के प्रेसीडेंट अजय केडिया ने बताया कि फेडरल रिजर्व की उम्मीदों के बीच अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से चांदी की कीमतें आज 76000 के स्तर पर पहुंच गई। कीमती धातु को मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में अपनी स्थिति से भी समर्थन मिला, जो बुधवार को नई उपभोक्ता मूल्य सूचकांक रिपोर्ट के अनुसार आने वाले महीनों में तेजी से बढ़ सकता है। रिपोर्ट का फेड की मौद्रिक नीति के रुख और ब्याज दरों की दिशा पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है। तकनीकी रूप से चांदी मंगलवार से एक बुलिश चैनल में ट्रेड कर रही है। यह निकट अवधि में चांदी के लिए तेजी के आउटलुक को मजबूत करता है, अगला टारगेट क्रमश: 76350 और 76800 है।
बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) 104 साल पुराना एसोसिएशन है। IBJA दिन में दो बार दोपहर और शाम को गोल्ड रेट जारी करता है। ये दरें वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी विभिन्न अधिसूचनाओं के अनुसार सॉवरेन और बॉन्ड जारी करने के लिए बेंचमार्क दरें हैं। IBJA के 29 राज्यों में कार्यालय हैं और यह सभी सरकारी संस्थाओं का हिस्सा है।
धातु लेटेस्ट रेट रुपये प्रति 10 ग्राम 3 फीसद जीएसटी बाजार भाव ज्वेलर के मुनाफा के बाद रेट
Gold 999 (24 कैरेट) 60748 1822.44 62,570.44 68,827.48
Gold 995 (23 कैरेट) 60505 1815.15 62,320.15 68,552.17
Gold 916 (22 कैरेट) 55645 1669.35 57,314.35 63,045.79
Gold 750 (18 कैरेट) 45561 1366.83 46,927.83 51,620.61
Gold 585 ( 14 कैरेट) 35537 1066.11 36,603.11 40,263.42
Silver 999 75365 (रुपये प्रति किलो) 2260.95 77,625.95 85,388.55