HomeShare MarketGold Price Today:सोने-चांदी के रेट में बदलाव, चेक करें जीएसटी समेत लेटेस्ट...

Gold Price Today:सोने-चांदी के रेट में बदलाव, चेक करें जीएसटी समेत लेटेस्ट भाव और देखें कितना मुनाफा लेता है ज्वेलर

Gold Silver Price Today 30th August 2022: सर्राफा बाजारों में मंगलवार को सोने-चांदी के हाजिर भाव में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज 24 कैरेट सोना 51325 रुपये पर खुला, जो सोमवार के बंद रेट से महज 64 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा है। वहीं, चांदी भी 49 रुपये महंगी होकर 54365 रुपये प्रति किलो के रेट पर खुली। अब शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम से 4929 रुपये सस्ता है। जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपये प्रति किलो से 21643 रुपये सस्ती है।
 
 इसके अलावा 23 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 51120 रुपये पर है। वहीं,  22 कैरेट 47014, जबकि 18 कैरेट 38494 और 14 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 30025 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसमें जीएसटी और ज्वैलर का मुनाफा नहीं जुड़ा है।  

जीएसटी और ज्वेलर का मुनाफा जोड़ने के बाद ये हैं रेट

24 कैरेट सोने पर 3 फीसद जीएसटी यानी 1539 रुपये जोड़ लें तो इसका रेट 52864 रुपये हो जा रहा है। वहीं ज्वैलर का 10 फीसद मुनाफा जोड़ने के बाद सोने का भाव 58151 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच जा रहा है। GST जोड़ने के बाद चांदी की कीमत 55995 रुपये प्रति किलो हो गई है। इसमें ज्वैलर का 10 से 15 फीसद मुनाफा अलग से है। यानी आपको 10 फीसद मुनाफा लेकर ज्वैलर करीब 61595 रुपये में देगा।

Tata ग्रुप की कंपनी TTML के शेयरों खरीदारी की होड़, 20 फीसद का लगा अपर सर्किट

23 कैरेट गोल्ड पर भी 3 फीसद GST और 10 फीसद मुनाफा जोड़कर आपको मिलेगा 57918 रुपये  प्रति 10 ग्राम के रेट से।  जबकि,  22 कैरेट सोने का भाव तीन फीसद GST के साथ यह 48424 रुपये का पड़ेगा। इससे बने जेवरों पर भी ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से जोड़ने पर करीब 53266 रुपये का पड़ेगा।

18 कैरेट गोल्ड की कीमत 3 फीसद GST के साथ 39648 रुपये प्रति 10 ग्राम होगी। ज्वैलर का 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़कर यह 43613 रुपये का पड़ेगा। अब 14 कैरेट सोने का भाव  GST के साथ यह 30925 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा। इस पर 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़ लें तो यह 34018 रुपये का पड़ेगा। बता दें 14 कैरेट के सोने में 58.1 फीसद शुद्ध सोना और बाकी दूसरी धातुओं का मिश्रण होता है। हालांकि, इसका भारत में ज्‍यादा इस्‍तेमाल नहीं किया जाता है।

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में GST शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular