HomeShare MarketGold Price Review: सोना 1284 रुपये सस्ता, चांदी के बढ़े भाव

Gold Price Review: सोना 1284 रुपये सस्ता, चांदी के बढ़े भाव

Gold Price Review: वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में मिलेजुले रुख के प्रभाव से बीते सप्ताह घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 1033 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता रहा वहीं चांदी 1002 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई। जबकि IBJA के रेट की बात करें तो एक हफ्ते में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1284 रुपये गिरी है। समीक्षाधीन सप्ताह में वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में मिलाजुला रुख रहा।

अगर आईबीजेए द्वारा जारी रेट की बात करें तो 12 सितंबर को सोना 50658 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जबकि 16 सितंबर को यह  एक हफ्ते या 5 कारोबारी दिन में 1284 रुपये सस्ता होकर 49374 रुपये पर आ गया। सोने में गिरावट का सिलसिला 9 सितंबर से जारी है। नौ सितंबर को यह 50779 रुपये था।

नवरात्र से पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी: ₹1,522 गिर गए गोल्ड के दाम, चेक करें अपने शहर का रेट

सोना हाजिर 42.05 डॉलर प्रति औंस की गिरावट लेकर सप्ताहांत पर 1674.94 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इसी तरह अमेरिकी सोना वायदा भी 41.8 डॉलर प्रति औंस उतरकर 1671 डॉलर प्रति औंस रह गया। वहीं, सप्ताहांत पर चांदी हाजिर 0.82 डॉलर प्रति औंस की तेजी लेकर 19.56 डॉलर प्रति औंस हो गई।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular