HomeShare MarketGold Price Ltaest: त्योहारों से पहले सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव,...

Gold Price Ltaest: त्योहारों से पहले सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव, 1206 रुपये उछली चांदी

Gold Silver Price Today 19th Sept 2022: सर्राफा बाजारों में आज सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सोना खरीदने वालों की तुलना में चांदी के खरीदारों के लिए आज के रेट थोड़ा परेशान कर सकत हैं। सोना जहां शुक्रवार के बंद भाव के मुकाबले थोड़ा कम दाम पर खुला तो चांदी के रेट में बड़ा उछाल नजर आया। सोमवार को 24 कैरेट सोना 49341 रुपये पर खुला, जो शुक्रवार के बंद भाव से महज 13 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है। वहीं, चांदी 1206 रुपये मजबूत होकर 56350 रुपये प्रति किलो के रेट पर खुली। अब शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम से 6926 रुपये सस्ता है। जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपये प्रति किलो से 19658 रुपये सस्ती है।

18 कैरेट गोल्ड आया 37000 के नीचे
 
इसके अलावा 23 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 49131 रुपये पर है। वहीं,  22 कैरेट 45184, जबकि 18 कैरेट 36996 और 14 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 28857 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसमें जीएसटी और ज्वैलर का मुनाफा नहीं जुड़ा है।  

Gold Price Review: सोना 1284 रुपये सस्ता, चांदी के बढ़े भाव


सोना-चांदी (Gold-Silver) जिस रेट पर खुलते हैं, उससे कहीं अधिक दाम आपको देना पड़ता है। मसलन इसमें जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज तो जुड़ता ही है, साथ में ज्वेलर का मुनाफा भी ऐड होता है। ऐसे में आज आइए आपको बताते हैं कि जीएसटी औल ज्वेलर का एक अनुमानित मुनाफा जोड़ने के बाद आपको IBJA द्वारा  जारी रेट से कितना अधिक चुकाना पड़ता है…

आज 24 कैरेट सोने पर 3 फीसद जीएसटी यानी 1479 रुपये जोड़ने के बाद इसका रेट 50807 रुपये हो जा रहा है। वहीं ज्वैलर का 10 फीसद मुनाफा जोड़ने के बाद सोने का भाव 5588 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच जा रहा है। GST जोड़ने के बाद चांदी की कीमत 58040 रुपये प्रति किलो हो गई है। इसमें ज्वैलर का 10 से 15 फीसद मुनाफा अलग से है। यानी आपको 10 फीसद मुनाफा लेकर ज्वैलर करीब 63844 रुपये में देगा।
 

23 कैरेट गोल्ड पर भी 3 फीसद GST और 10 फीसद मुनाफा जोड़कर आपको मिलेगा 55665 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से। जबकि,  22 कैरेट सोने का भाव तीन फीसद GST के साथ यह 46539 रुपये का पड़ेगा। इससे बने जेवरों पर भी ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से जोड़ने पर करीब 51193 रुपये का पड़ेगा।

18 कैरेट गोल्ड की कीमत 3 फीसद GST के साथ 38105 रुपये प्रति 10 ग्राम होगी। ज्वैलर का 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़कर यह 41916 रुपये का पड़ेगा। अब 14 कैरेट सोने का भाव  GST के साथ यह 29722 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा। इस पर 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़ लें तो यह 32649 रुपये का पड़ेगा। 

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में GST शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IIBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular