HomeShare MarketGold Price 30 June: शेयर बाजार में उड़ान के बीच सोना-चांदी के...

Gold Price 30 June: शेयर बाजार में उड़ान के बीच सोना-चांदी के गिरे भाव

ऐप पर पढ़ें

Gold-Silver Price Today 30 June 2023: शेयर बाजार के रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बीच सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी के भाव में गिरावट है। सर्राफा बाजारों में शुक्रवार यानी आज 24 कैरेट सोने का भाव 124 रुपये सस्ता होकर 58027 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। जबकि, चांदी 433 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 68539 रुपये पर आ बई है।

अब सोना अपने ऑल टाइम हाई से 3712 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है। बता दें 5 मई को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव ऑल टाइम हाई 61739 रुपये पर पहुंच गया था। वहीं, चांदी इस दिन 77280 रुपये प्रति किलो थी। इस दिन के रेट से चांदी करीब 8700 रुपये किलो सस्ती मिल रही है। 

शेयर बाजार का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन जारी, सेंसेक्स-निफ्टी सर्वोच्च शिखर पर

ये रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए हैं। सोने-चांदी के इस रेट पर जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज नहीं लगा है। हो सकता है आपके शहर में सोना-चांदी 1000 से 2000 रुपये महंगा मिल रहा हो। 

धातु    लेटेस्ट रेट रुपये प्रति 10 ग्राम    3 फीसद जीएसटी    बाजार भाव    ज्वेलर के मुनाफा के बाद रेट

Gold 999 (24 कैरेट)    58027    1740.81    59,767.81    65,744.59
Gold 995 (23 कैरेट)    57795    1733.85    59,528.85    65,481.74
Gold 916 (22 कैरेट)    53153    1594.59    54,747.59    60,222.35
Gold 750 (18 कैरेट)    43520    1305.6    44,825.60    49,308.16
Gold 585 ( 14 कैरेट)    33946    1018.38    34,964.38    38,460.82
Silver 999    68539 (Rs/Kg)   2056.17    70,595.17    77,654.69

RELATED ARTICLES

Most Popular