ऐप पर पढ़ें
Gold Price Today: शादियों का सीजन शुरू होने में केवल एक दिन ही बचे हैं। 14 अप्रैल बाद शहनाइयां गूंजनी शुरू हो जाएंगी। इससे पहले ही सोने-चांदी की कीमतें उछलने लगी हैं। सर्राफा बाजारों में आज सोना-चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल रहा है। सर्राफा बाजारों सोना आज बुधवार के बंद भाव 60613 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 130 रुपये महंगा होकर 60743 रुपये पर खुला। जबकि, चांदी 681 रुपये की छलांग लगाकर 75621 रुपये पर पहुंच गई है।
सोने-चांदी के ये रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए औसत रेट हैं, जो कई शहरों से लिए गए हैं। इस पर जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज नहीं लगा है। अब सर्राफा बाजारों में सोना पांच अप्रैल के 60977 रुपये के ऑल टाइम हाई से केवल 234 रुपये सस्ता रह गया है। इससे अलावा 4 अप्रैल को एमसीएक्स पर गोल्ड 61145 का एक नया ऑल टाइम हाई बनाया था।
क्या हमें अभी भी 60,500 के स्तर पर आज के अस्थिर बाजारों में सोना खरीदने के कारणों की आवश्यकता है? इस सवाल के जवाब में केडिया कमोडिटिज के प्रेसीडेंट अजय केडिया कहते हैं कि बाजार की अनिश्चितता और मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव की तलाश कर रहे निवेशकों के लिए सोना एक आकर्षक निवेश विकल्प रहा है। वर्तमान वैश्विक आर्थिक वातावरण अनिश्चितता से भरा है, और आरक्षित मुद्रा के रूप में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को चुनौती दी जा रही है। ये कारक सोने को निवेशकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं। पिछले साल से अब तक, निफ्टी 2.52% ऊपर है, 438 अंक से अधिक कारोबार कर रहा है; इस बीच, सोने की कीमतें लगभग 26% ऊपर हैं, वर्तमान में एमसीएक्स पर लगभग 60,600 पर कारोबार कर रही है। यह सिर्फ आपको दिखाता है कि बाज़ार में कितनी अनिश्चितता है और सुरक्षित-संपत्ति के लिए कितना प्रीमियम है।
धातु लेटेस्ट रेट रुपये प्रति 10 ग्राम 3 फीसद जीएसटी बाजार भाव ज्वेलर के मुनाफा के बाद रेट
Gold 999 (24 कैरेट) 60743 1822.29 62,565.29 68,821.82
Gold 995 (23 कैरेट) 60500 1815 62,315.00 68,546.50
Gold 916 (22 कैरेट) 55641 1669.23 57,310.23 63,041.25
Gold 750 (18 कैरेट) 45557 1366.71 46,923.71 51,616.08
Gold 585 ( 14 कैरेट) 35535 1066.05 36,601.05 40,261.16
Silver 999 75621 (रुपये प्रति किलो) 2268.63 77,889.63 85,678.59
बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) 104 साल पुराना एसोसिएशन है। IBJA दिन में दो बार दोपहर और शाम को गोल्ड रेट जारी करता है। ये दरें वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी विभिन्न अधिसूचनाओं के अनुसार सॉवरेन और बॉन्ड जारी करने के लिए बेंचमार्क दरें हैं। IBJA के 29 राज्यों में कार्यालय हैं और यह सभी सरकारी संस्थाओं का हिस्सा है।