HomeShare MarketFMCG कंपनी के राइट्स इश्यू का रिकॉर्ड डेट तय, इस रेशियो से...

FMCG कंपनी के राइट्स इश्यू का रिकॉर्ड डेट तय, इस रेशियो से मिलेगा शेयर

ऐप पर पढ़ें

फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) सेक्टर से जुड़ी कंपनी-Hatsun Agro Product ने ₹400 करोड़ के राइट्स इश्यू की घोषणा की है। इसके साथ ही शेयरधारकों की पात्रता निर्धारित करने के मकसद से रिकॉर्ड तिथि तय की गई है।

क्या होता है राइट्स इश्यू: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी पूंजी जुटाने के लिए राइट्स इश्यू लेकर आती है। इसके तहत कंपनी के मौजूदा शेयरधारक पहले से तय तिथि के हिसाब से एक्सट्रा शेयर खरीद सकते हैं। इसके लिए कंपनी अवधि और प्राइस तय करती है। इसके साथ ही एक निश्चित अनुपात में शेयर खरीदने की सुविधा होती है। यह अनुपात कंपनी तय करती है।

Hatsun Agro के इश्यू की डिटेल: इस लार्ज कैप कंपनी के राइट्स इश्यू का साइज  301,07,01,036 रुपये है। इसकी कीमत 419 प्रति इक्विटी शेयर तो वहीं रिकॉर्ड तिथि  8 दिसंबर, 2022 है। राइट्स इश्यू खुलने की तारीख: सोमवार, 19 दिसंबर, 2022 है। वहीं, राइट्स इश्यू का आखिरी दिन सोमवार, 9 जनवरी, 2023 को है। बता दें कि राइट्स इश्यू का अनुपात: 1:30 है। मतलब ये हुआ कि शेयरधारक को 30 शेयर पर एक एक्स्ट्रा शेयर, वो भी डिस्काउंट से खरीदने का मौका मिलेगा।

शेयर का भाव: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन Hatsun Agro Product के शेयर NSE पर ₹963 पर बंद हुए, जो पिछले बंद ₹945.55 से 1.85% अधिक है। यह स्टॉक 2022 में अब तक 23.70% गिर चुका है। स्टॉक ने ₹1394 के 52-सप्ताह के उच्च स्तर और ₹837.60 के 52 सप्ताह के निचले स्तर को टच किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular