HomeShare MarketFlipkart पर चीन का दबदबा! इस दिग्गज चाइनीज कंपनी ने फ्लिपकार्ट में...

Flipkart पर चीन का दबदबा! इस दिग्गज चाइनीज कंपनी ने फ्लिपकार्ट में खरीदी बड़ी हिस्सेदारी, ₹2060 करोड़ में डील

चीन की टेक कंपनी टेनसेंट ने फ्लिपकार्ट (Flipkart) के सह-संस्थापक बिन्नी बंसल से इस ई-कॉमर्स मंच में हिस्सेदारी खरीदी है। टेनसेंट की यूरोपीय सब्सिडियरी के साथ यह सौदा 26.4 करोड़ डॉलर (लगभग 2,060 करोड़ रुपये) में हुआ है। आधिकारिक दस्तावेजों में यह जानकारी दी गई। फ्लिपकार्ट का मुख्यालय सिंगापुर में हैं और इसका परिचालन केवल भारत तक सीमित है। टेनसेंट क्लाउड यूरोप बी वी के साथ सौदे के बाद फ्लिपकार्ट में बंसल की हिस्सेदारी करीब 1.84 प्रतिशत रह गई है।

यह सौदा 26 अक्टूबर, 2021 को पूरा हुआ था
यह सौदा 26 अक्टूबर, 2021 को पूरा हुआ था और इसकी जानकारी सरकारी अधिकारियों को चालू वित्त वर्ष की शुरुआत में दी गई। अब फ्लिपकार्ट में टेनसेंट की अनुषंगी की हिस्सेदारी 0.72 फीसदी हो गई है जो करीब 26.4 करोड़ डॉलर है। जुलाई, 2021 तक इस ई-कॉमर्स कंपनी का मूल्यांकन 37.6 अरब डॉलर था। बंसल और टेनसेंट के बीच सौदा जुलाई में हुई वित्तपोषण कवायद के बाद हुआ था। उस वित्तपोषण दौर में 3.6 अरब डॉलर जुटाने के बाद फ्लिपकार्ट का मूल्यांकन बढ़कर 37.6 अरब डॉलर हो गया था।

यह भी पढ़ें- 7 महीने पहले इस IPO में पैसे लगाने वाले लोग अब बन गए लखपति, 5.82 लाख रुपये का हुआ फायदा  

संबंधित खबरें

सिंगापुर में हुई डील
सूत्रों का कहना है कि यह सौदा सिंगापुर में हुआ है। हालांकि, फ्लिपकार्ट ने भारतीय अधिकारियों को कहा है कि वह एक जिम्मेदारी कंपनी है तथा यह सौदा ‘प्रेस नोट 3’ के दायरे में नहीं आता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular