होली से पहले ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। बैंक की तरफ से एफडी की दरों में बदलाव किया गया है। ऐसे ग्राहक जिन्होंने 3 साल या उससे अधिक समय के लिए ICICI बैंक में एफडी करवा रखा है उन्हें इसका फायदा होगा। आइए जानते हैं कि बैंक की नई दरें क्या है? यह भी पढ़ेंः पेट्रोल सस्ता हुआ या महंगा? चेक करें आज का रेट
बैंक की तरफ से जारी किया गए नोटिफिकेशन के अनुसार 2 करोड़ रुपये से अधिक लेकिन 5 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर 4.6% ब्याज मिलेगा। इसके लिए समय सीमा 3 साल से 10 साल है। वहीं, 2 साल से अधिक लेकिन 3 साल से कम की एफडी पर 4.50% ब्याज मिलेगा। नई दरें 10 मार्च 2022 से प्रभावी हैं।
अगर कोई ग्राहक ICICI बैंक में 15 महीने या उससे अधिक लेकिन 18 महीने से कम की एफडी खरीदता है तो उसे मौजूदा समय 4.2% ब्याज मिलेगा। वहीं, 18 महीने या उससे अधिक लेकिन 2 साल से कम समय के लिए एफडी पर 4.3% ब्याज मिलेगा। अगर कोई ग्राहक एक साल से 15 महीने के लिए एफडी करवाता है तो उसे 4.15% ब्याज मिलेगा। जबकि एक साल से कम की एफडी पर बैंक की तरफ से 2.5% से 3.7% तक ब्याज दिया जा रहा है। बता दें, यह सभी दरें 2 करोड़ रुपये से अधिक और 5 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर लागू होगा।
सामान्य ग्राहकों के लिए कितनी होगी दरें?
बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। नई पुरानी दरें ही प्रभावी हैं। बता दें, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से भी एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया जा चुका है।