होली से देश के कई बड़े बैंकों ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए एफडी की दरों में बदलाव किया है। पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और फिर आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने एफडी की दरों में बदलाव किया। अब इस लिस्ट में एक और बैंक का नाम शामिल हो गया है। इंडसंइड बैंक (IndusInd Bank) की तरफ से भी एफडी की दरों में बदलाव का ऐलान किया गया है। आइए जानते हैं कि कौन से ग्राहकों पर इसका सीधा असर पड़ेगा।
यह भी पढ़ेंः महंगाई की मार: खाद्य तेलों ने सबसे ज्यादा ढीली की जेब, अभी पेट्रोल-डीजल देंगे बड़ा झटका
IndusInd Bank की क्या हैं नई दरें –
अगर कोई निवेशक 10 करोड़ से 100 करोड़ रुपये की एफडी 61 महीने से 10 साल तक के लिए करवाता है तो उन्हें बैंक 4.9% ब्याज देगा। वहीं, इसी समय के लिए अगर कोई ग्राहक 5 करोड़ रुपये से 5.5 करोड़ रुपये और 5.75 करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये तक की एफडी करता है तो बैंक की तरफ से 4.8% ब्याज दिया जाएगा।
ऐसे निवेशक जो 5.50 करोड़ रुपये से 5.75 करोड़ रुपये तक की एफडी 1 साल से 10 साल की करवाने की सोच रहे हैं तो बैंक उन्हें 4.25% ब्याज मिलेगा। जबकि 7 दिन से 1 साल के एफडी पर 3.1 से 3.5% ब्याज बैंक देगा।
इन्हें नहीं मिलेगा नई दरों का फायदा
बैंक ने एफडी की दरों में जो बदलाव किया है। उसका फायदा सिर्फ 5 करोड़ रुपये या उससे अधिक के निवेश पर ही होगा। यानी 5 करोड़ रुपये से कम की एफडी करवाने पर पुरानी ही दरें प्रभावी रहेंगी। बता दें, नई 14 मार्च 2022 से लागू हो चुकी हैं।