HomeShare MarketFD पर 9% से ज्यादा का ब्याज, सिर्फ 15 दिन के लिए...

FD पर 9% से ज्यादा का ब्याज, सिर्फ 15 दिन के लिए है यह खास ऑफर

ऐप पर पढ़ें

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) ने 2 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर इंटरेस्ट रेट्स रिवाइज किए हैं। बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, नए रेट्स 6 दिसंबर 2022 से लागू हैं। रिवीजन के बाद सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल के डिपॉजिट्स पर आम लोगों को 4 से 6 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को 4.50 से 6.50 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। 

5 साल में मैच्योर होने वाले डिपॉजिट्स पर 9.26% तक का ब्याज
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 साल में मैच्योर होने वाले डिपॉजिट्स पर आम लोगों को 9.01 पर्सेंट का अधिकतम ब्याज दे रहा है। वहीं, बैंक सीनियर सिटीजन को 9.26 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपनी वेबसाइट में जिक्र किया है कि 5 ईयर रेट केवल 15 दिन यानी 6 दिसंबर 2022 से 20 दिसंबर 2022 तक के लिए वैलिड हैं।  

यह भी पढ़ें- विदेशी कंपनियों के हाथ जा सकती है इस सरकारी बैंक की कमान! 7% चढ़ गया शेयर

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के FD रेट्स
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) 7 से 14 दिन के डिपॉजिट्स पर 4 पर्सेंट का इंटरेस्ट दे रहा है। वहीं, 15 से 45 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर बैंक 4.25 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। 46 से 90 दिन के डिपॉजिट पर सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 4.50 पर्सेंट का इंटरेस्ट रेट दे रहा है। वहीं, 91 दिन से 6 महीने के डिपॉजिट पर 5 पर्सेंट और 6 महीने से ऊपर और 9 महीने तक के डिपॉजिट्स पर बैंक 5.50 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। 9 महीने से ऊपर और 1 साल से कम के डिपॉजिट्स पर बैंक अब 6 पर्सेंट ब्याज देगा।  

यह भी पढ़ें- लिस्टिंग के दिन से दे रहा मुनाफा, अब शेयर खरीदने की मची होड़, 619 रुपये के पार भाव

999 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक 8.51 पर्सेंट का ब्याज 
एक साल से लेकर 1 साल 6 महीने में मैच्योर वाले डिपॉजिट्स पर बैंक अब 7 पर्सेंट का इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। वहीं, 1 साल 6 महीने से लेकर 2 साल तक की मैच्योरिटी वाले डिपॉजिट पर बैंक अब 8.01 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। 2 साल से लेकर 998 दिन की मैच्योरिटी वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.51 पर्सेंट का इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है। जबकि 999 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक 8.51 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular