HomeShare MarketFD पर मिल रहा तगड़ा ब्याज, इस बैंक ने किया ऐलान, चेक...

FD पर मिल रहा तगड़ा ब्याज, इस बैंक ने किया ऐलान, चेक करें लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट

अगर आप अपने पैसे को फिक्स्ड डिपाजिट (FD) में जमा करके ज्यादा से ज्यादा ब्याज पाना चाहते हैं तो आपके लिए यह बैंक अच्छी खबर लाया है। प्राइवेट सेक्टर की कोटक महिन्द्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी (FD) पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। ब्याज दरों में इस बदलाव के बाद कोटक महिंद्रा बैंक अपने ग्राहकों को 7 दिन से 10 साल तक की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 2.50 पर्सेंट से 6.10 पर्सेंट और वरिष्ठ नागरिकों को 3 पर्सेंट से 6.60 पर्सेंट का ब्याज देगा। बैंक अब 23 महीने से 10 साल की FD पर सामान्य नागरिकों को 6.10 पर्सेंट और वरिष्ठ नागरिकों को 6.60 पर्सेंट का हाईएस्ट ब्याज देगा। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार बढ़ी हुई ब्याज दरें 26 सितंबर से लागू हो रही है।

यह भी पढ़ें-Bitcoin पहुंचा 19000 डॉलर के नीचे, Ether और Dogecoin की कीमतों में गिरावट

Kotak Mahindra Bank लेटेस्ट एफडी रेट्स
कोटक महिंद्रा बैंक अब अपने ग्राहकों को 7 दिन से 14 दिन की एफडी (FD) पर 2.50 पर्सेंट, 15 से 30 दिन की एफडी पर 2.65 पर्सेंट, 31 से 90 दिन की एफडी पर 3.25 पर्सेंट, 91 से 179 दिन की एफडी पर 3.75 पर्सेंट,  180 दिन से 363 दिन की अवधि पर 5 पर्सेंट, 364 दिन की एफडी पर 5.25 पर्सेंट, 365 दिन से 389 दिन की एफडी पर 5.75 पर्सेंट, 390 दिन से लेकर 23 महीने से कम की एफडी पर 6 पर्सेंट और 23 महीने से लेकर 10 साल तक की एफडी पर सबसे ज्यादा 6.10 पर्सेंट का ब्याज देगा।

यह भी पढ़ें-इस बैंक ने बढ़ाए शॉर्ट टर्म FD के इंटरेस्ट रेट, अब मिलेगा ज्यादा मुनाफा

FD के लिए ग्राहकों को चाहिए मिनिमम 5000 रुपये
बैंक ने अपने आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ग्राहकों को बताया है कि फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करने के लिए आप को मिनिमम 5000 रुपये चाहिए। जबकि एफडी करने के लिए मैक्सिमम अमाउंट की कोई लिमिट नहीं है। हाल ही में कई बैंकों ने अपने एफडी के इंटरेस्ट रेट में या तो बदलाव किया है या फिर स्पेशल एफडी स्कीम को कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया है। फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट बढ़ाने में देश के कई बड़े बैंक जैसे एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) भी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular