असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए शुरू किए गए eSHRAM पोर्टल पर अब तक 26 करोड़ से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बीच पूछ गए सवालों में एक किसानों से भी जुड़ा है। सवाल है कि क्या किसान eSHRAM पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए पात्र हैं? इस सवाल का जवाब पोर्टल पर दिया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी के मुताबिक केवल कृषि श्रमिक और भूमिहीन किसान ही eSHRAM पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए पात्र हैं। अन्य किसान पात्र नहीं हैं।
ये भी है सवाल: मैंने अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर खो दिया है। मैं अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट कर सकता हूं? या eSHRAM पोर्टल पर कोई अन्य मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कैसे करें? पोर्टल पर जो जवाब दिया गया है उसके मुताबिक आप सीधे हेल्पडेस्क नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
ये पढ़ें- ग्राहकों के लिए खुशखबरी, बुकिंग के सिर्फ 2 घंटे में घर पहुंच जाएगा LPG गैस
अपने क्रेडेंशियल्स की पुष्टि करने के बाद, eSHRAM पोर्टल पर आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा। वैकल्पिक रूप से, आप मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए eSHRAM पोर्टल या निकटतम CSC/SSK’s केंद्र पर भी जा सकते हैं।
ये भी है सवाल: क्या ई-श्रम कार्ड की कोई वैधता अवधि है? इसके जवाब में eSHRAM पोर्टल पर बताया गया है कि यह एक स्थायी संख्या है और जीवन भर के लिए मान्य है।