HomeShare MarketEPFO के निष्क्रिय खातों में है करीब 4 हजार करोड़ रुपए, नहीं...

EPFO के निष्क्रिय खातों में है करीब 4 हजार करोड़ रुपए, नहीं मिल रहा दावेदार

केंद्र सरकार ने संसद को बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के निष्क्रिय खातों में कुल 3930.85 करोड़ रुपये जमा हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने सुशील कुमार मोदी के एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। 

उन्होंने कहा, ‘‘कर्मचारी भविष्य निधि में बिना दावे वाली कोई जमाराशि नहीं है। कर्मचारी भविष्य निधि योजना 1952 के अनुसार, कुछ खातों को निष्क्रिय खातों के रूप में वर्गीकृत किया गया है।’’ यादव ने बताया कि ऐसे सभी निष्क्रिय खातों के निश्चित रूप से दावेदार हैं। 31 मार्च 2021 की स्थिति के अनुसार, ऐसे निष्क्रिय खातों में कुल जमा धनराशि 3930.85 करोड़ रुपये है।

उन्होंने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से विभिन्न श्रेणियों में पंजीकृत प्रतिष्ठानों की कुल संख्या 18,62,128 है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर 2020 के बाद इन प्रतिष्ठानों द्वारा 1,44,82,359 नए कर्मचारियों की भर्ती की गयी।

संबंधित खबरें

किस राज्य में सबसे ज्यादा प्रतिष्ठान: उन्होंने बताया कि पंजीकृत प्रतिष्ठानों की सबसे ज्यादा संख्या (2,97,684) महाराष्ट्र में है जबकि दिल्ली में 1,14,151, गुजरात में 1,37,686, तमिलनाडु में 1,67,390 और उत्तर प्रदेश में 1,47,790 प्रतिष्ठान ईपीएफओ से रजिस्टर्ड हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular