HomeShare MarketElon Musk ने परफ्यूम बेच कर कमाए 16.8 करोड़ रुपये, ट्विट कर...

Elon Musk ने परफ्यूम बेच कर कमाए 16.8 करोड़ रुपये, ट्विट कर लोगों से किया ये रिक्वेस्ट 

दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) ने ‘Burnt Hair’ नाम से एक परफ्यूम को बेच रहे है। मस्क जोर-शोर से इसके प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। उन्होंने अपना ट्वटिर बायो ‘परफ्यूम सेल्समैन’ कर दिया है। मस्क ने दावा किया है कि उन्होंने Burnt Hair के 20,000 हजार बॉटल्स बेच दिए हैं। इससे उन्हें 16.8 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। बता दें, Burnt Hair का एक बॉटल लगभग 8,400 रुपये का है।

एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा

एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा,“प्लीज, मेरा परफ्यूम खरीदें, जिससे मैं ट्वटिर को खरीद सकूं” एलन मस्क की तरफ से यह ट्वीट 12 अक्टूबर किया गया था। बता दें, जब एलन मस्क ने इस परफ्यूम को लेकर ट्वीट किया था तब लोगों को लगा कि मजाक कर रहे हैं। 

5 साल में 606% का रिटर्न, बाजार के मुकाबले सस्ता शेयर खरीदने का मौका दे रही है कंपनी

कंपनी का दावा है कि परफ्यूम की सुगंध धरती पर सबसे शानदार है। इस ‘बोरिंग’ कंपनी की शुरुआत 2018 में हुई थी। तब इस स्टॉर्टअप की कीमत 5.7 अरब डॉलर थी। रॉयटर्स द्वारा किए मेल जिसमें पूछा गया था कि कंपनी शेयर बाजार में कब लिस्ट होगी इसका कोई जवाब नहीं दिया गया है। बता दें, Dogecoin के जरिए भी इस परफ्यूम को खरीदा जा सकता है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular