हाल के दिनों में कुछ बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं। एफडी को सुरक्षित निवेश मानते हुए लोग हमेशा से इसमें पैसा लगाते आए हैं। एफडी एक ऐसा माध्यम है, जिसमें सीनियर सिटीजंस को अतिरिक्त ब्याज भी मिलता है। इसमें बाजार से जुड़ा कोई जोखिम भी नहीं है। प्राइवेट सेक्टर लेंडर धनलक्ष्मी बैंक (Dhanlaxmi Bank) ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक ने 555 दिन से लेकर 10 साल की एफडी पर ब्याज दरों में 40 बेसिस प्वाइंट तक का इजाफा किया है। Dhanlaxmi Bank अभी अपने ग्राहकों को 7 दिन से 10 साल की एफडी पर 3.25 पर्सेंट से 6.10 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है।
यह भी पढ़ें-Yes Bank की स्पेशल FD पर 7.75% का ब्याज, 12 अक्टूबर से मिल रहा ग्राहकों को फायदा
Dhanlaxmi Bank की बढ़ी हुईं ब्याज दरें
धनलक्ष्मी बैंक अब अपने ग्राहकों को 555 दिन की एफडी पर 10 बेसिस प्वाइंट अधिक 6.10 पर्सेंट, 2 साल से 3 साल की एफडी पर 40 बेसिस प्वाइंट अधिक 6 पर्सेंट, 3 साल से 5 साल की एफडी पर 10 बेसिस प्वाइंट अधिक 6.10 पर्सेंट, 1111 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 15 बेसिस प्वाइंट अधिक 6.25 पर्सेंट और 5 साल से 10 साल की एफडी पर 10 बेसिस प्वाइंट अधिक 6.10 पर्सेंट का ब्याज देगा।
यह भी पढ़ें-गौतम अडानी की कंपनी पर S&P का यू-टर्न, पहले दी थी निगेटिव रेटिंग
सीनियर सिटीजन को मिलेगा एडिशनल 0.50% ब्याज
Dhanlaxmi Bank ने बताया कि वह 1 साल से अधिक के डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट पर अपने सभी सीनियर सिटीजन को एडिशनल 0.50 पर्सेंट का ब्याज देगा। एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने भी बुधवार को लगभग 2 महीने बाद एफडी रेट्स में इजाफा किया है। इस इजाफे के बाद लोगों को अपने जमा पैसों पर 75 बेसिस प्वाइंट तक ज्यादा ब्याज मिलेगा। इंटरेस्ट रेट्स में यह इजाफा बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर किया है। बढ़ी हुई नई ब्याज दरें 11 अक्टूबर से लागू हैं।