नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सोमवार को बजट एयरलाइन स्पाइसजेट (Spicejet) पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। स्पाइजेट पर 737 मैक्स विमान के पायलट्स को गलत सिम्युलेटर पर प्रशिक्षण देने के लिए 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विमान उड़ाने से रोक दिया गया था
बता दें कि इससे पहले डीजीसीए ने स्पाइसजेट के 90 पायलटों को बी737 मैक्स विमान उड़ाने से रोक दिया था। नियामक ने पायलटों को फिर से प्रशिक्षित करने का आदेश दिया था। DGCA ने कहा, “स्पाइसजेट द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण उड़ान सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता था और इसे रद्द कर दिया गया था।”
यह भी पढ़ें- जर्मनी की यह कंपनी भारत से कारोबार बेचने की कर रही तैयारी, खरीदने की रेस में अंबानी-अडानी सबसे आगे
LIC IPO
डीजीसीए ने हटाया था बैन
यह डीजीसीए द्वारा बोइंग 737 मैक्स विमान पर से प्रतिबंध हटाने के आठ महीने के भीतर हुआ। जबकि इंडोनेशिया और इथियोपिया में दो दुर्घटनाओं के बाद मार्च 2019 से दिसंबर 2020 तक इसे दुनिया भर में बंद कर दिया गया था। बाद में DGCA ने पिछले साल अगस्त में प्रतिबंध हटा लिया था।