HomeShare MarketDCB Bank अब देगा सेविंग अकाउंट पर 7% का ब्याज, ग्राहकों को...

DCB Bank अब देगा सेविंग अकाउंट पर 7% का ब्याज, ग्राहकों को मिलेगा तगड़ा रिटर्न 

DCB Bank ने सेविंग अकाउंट पर दिए जाने वाले अपने ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। प्राइवेट सेक्टर की बड़ी ऋणदाता डीसीबी बैंक (DCB Bank) अब अपने ग्राहकों को सेविंग अकाउंट पर हाईएस्ट 7 पर्सेंट का ब्याज देगा। बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार बढ़ी हुई नई दरें 22 अगस्त से लागू हो गई हैं। हाल ही के दिनों में कई और बड़े बैंकों ने भी अपने सेविंग अकाउंट और फिक्सड डिपॉजिट पर दिए जाने वाले ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि बैंकों ने ऐसा फैसला आरबीआई (RBI) के द्वारा रेपो रेट को बढ़ाने के बाद लिया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 5 अगस्त को अपने मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक में रेपो रेट को 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने का निर्णय लिया था। 

यह भी पढ़ें-क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में उतार-चढ़ाव, Bitcoin में गिरावट तो Ether में तेजी

DCB Bank की नई ब्याज दरें
बैंक अब अपने ग्राहकों को 1 लाख रुपये से कम के सेविंग अकाउंट पर 2.25 पर्सेंट का ब्याज देने जा रहा है। वहीं बैंक 1 से 2 लाख रुपये तक के सेविंग अकाउंट पर 4 पर्सेंट, 2 से 5 लाख रुपये के सेविंग अकाउंट पर 5 पर्सेंट और 5 से 10 लाख रुपये तक के सेविंग अकाउंट पर 6 पर्सेंट का ब्याज देगा। दूसरी ओर डीसीबी बैंक (DCB Bank) 10 लाख से लेकर 25 लाख रुपये तक के सेविंग अकाउंट पर 6.75 पर्सेंट और 25 लाख से 2 करोड़ तक के सेविंग अकाउंट पर सबसे ज्यादा 7 पर्सेंट का ब्याज देगा। डीसीबी बैंक (DCB Bank)  का कहना है कि अब वह 2 करोड़ से 5 करोड़ तक के सेविंग अकाउंट पर 5.50 पर्सेंट जबकि 50 करोड़ से ऊपर के किसी भी अमाउंट के सेविंग अकाउंट पर 5 पर्सेंट का ब्याज देगा।

इस बैंक ने भी बढ़ाया सेविंग अकाउंट पर ब्याज दर
Bandhan Bank ने भी कुछ दिनों पहले अपने सेविंग अकाउंट पर दिए जाने वाले ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक ने 22 अगस्त से अपने सेविंग अकाउंट्स के साथ टर्म डिपॉजिट पर दिए जाने वाले ब्याज दरों को भी बढ़ाने का फैसला किया है। अब बंधन बैंक (Bandhan Bank) सेविंग अकाउंट पर सबसे ज्यादा 6.25 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। जबसे आरबीआई (RBI) ने अपने रेपो रेट में बढ़ोतरी की है तब से कई बैंकों ने अपने सेविंग अकाउंट्स और फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। खुदरा महंगाई को रोकने और बाजार में लिक्विडिटी की अधिकता के कारण पिछले 4 महीनों के दौरान आरबीआई (RBI) ने तीसरी बार रेपो रेट को बढ़ाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular