Cryptocurrency Prices Today Crash: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में आज बड़ी गिरावट देखी गई। आज गुरुवार को बिटकॉइन जनवरी 2021 के बाद से अपने सबसे लोएस्ट प्राइस पर गिर गया। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत 12% से अधिक गिरकर 27,817.22 डॉलर हो गई। CoinGecko के मुताबिक, ग्लोबर क्रिप्टो बाजार का वैल्यू आज पिछले 24 घंटों में लगभग 16.1% गिरकर 1.24 ट्रिलियन डॉलर हो गया है।
टेरा में सबसे बड़ी गिरावट
टेरा नाम की क्रिप्टो टोकन में आज 94 पर्सेंट की गिरावट आई थी। टेरा टोकन पिछले 1 घंटे में 32 पर्सेंट तक टूट चुका है। वहीं, शिबा इनु टोकन में पिछले 24 घंटे में 33.18% की गिरावट देखी गई। यही नहीं दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम में 21.8% की गिरावट है। Cardano 32% तक टूट चुका है। वहीं, Solana 34% तक टूट गया। Dogecoin में भी बड़ी गिरावट है। Dogecoin की कीमत आज 29.9% तक गिर गई है।
यह भी पढ़ें- 38 दिन में 558% का छप्परफाड़ रिटर्न, 1 रुपये से बढ़कर ₹8 का हुआ यह शेयर, 1 लाख को बना दिया ₹6.57 लाख
क्या कहते हैं जानकार?
मुड्रेक्स के को फाउंडर और सीईओ एडुल पटेल ने कहा, बिटकॉइन गिरकर 28,000 डाॅलर के नीचे हो गया, जो कि अब तक बड़ी गिरावट है। स्थिर मुद्रा यूएसटी के गिरने से क्रिप्टो बाजार काफी हद तक प्रभावित हुआ है क्योंकि अधिकांश निवेशकों और संस्थानों ने इसमें निवेश किया है। हालांकि बीटीसी के पहले भी कई क्रैश हुए थे, लेकिन इसने तुरंत रिबाउंड किया। इस बार भी बीटीसी के मौजूदा स्तर से नीचे टूटने की संभावना है।