HomeShare MarketCNG के बढ़े दाम तो रॉकेट की तरह भागा ये शेयर, 52...

CNG के बढ़े दाम तो रॉकेट की तरह भागा ये शेयर, 52 हफ्ते के नीचे से हुई तगड़ी रिकवरी

सीएनजी के दाम बढ़ने की वजह से आम लोगों की जेब ढीली हो रही है लेकिन शेयर बाजार में इसका फायदा निवेशकों को जरूर मिला है। दरअसल, सीएनजी के दाम बढ़ने के बाद शहरों में गैस वितरण करने वाली कंपनियों के शेयर रॉकेट की तरह भाग रहे हैं। 
 इंद्रप्रस्थ गैस (आईजीएल): दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी वितरण करने वाली प्रमुख कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस के शेयर में जबरदस्त रिकवरी आई है। बीते कारोबारी दिन इंद्रप्रस्थ गैस का शेयर भाव 322.10 रुपए था, जो 52 सप्ताह का लो लेवल है। वहीं, आज यानी मंगलवार के कारोबार में शेयर का भाव 10 फीसदी तक चढ़ गया। हालांकि, इसके बाद मामूली मुनाफावसूली भी दिखने को मिली है। फिलहाल, शेयर का भाव 365 रुपए के स्तर पर है, जो एक दिन पहले के मुकाबले 8 फीसदी तक रिकवरी को दर्शाता है।

महानगर गैस (एमजीएल): इसी तरह, महानगर गैस के शेयर में भी इंट्रा-डे ट्रेड के दौरान 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। शेयर का भाव 745.80 रुपए है जो एक दिन पहले के मुकाबले 4.45 फीसदी मजबूती को दिखाता है।

अडानी बदलेंगे दिवालिया कंपनी की किस्मत, खबर सुन इस शेयर को खरीदने की लगी होड़

आपको बता दें कि दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में 50 पैसे प्रति किलो जबकि एनसीआर क्षेत्र में 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा देश के अलग-अलग शहरों में भी सीएनजी के दाम बढ़े हैं। यही वजह है कि कंपनियों के शेयर में उछाल आया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular