HomeShare MarketByju में फिर शुरू हुई छंटनी, इस बार 1000 कर्मचारियों को नौकरी...

Byju में फिर शुरू हुई छंटनी, इस बार 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला!

ऐप पर पढ़ें

एडुटेक कंपनी BYJU में एक बार फिर छंटनी का दौर शुरू हो गया है। इस कंपनी ने 1,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। यह छंटनी इंजीनियरिंग की अलग-अलग टीमों में की गई है। यह इंजीनियरिंग टीमों के वर्कफोर्स का 15 फीसदी है।

फ्रेशर्स की छंटनी: बिजनेस टुडे से बातचीत के दौरान BYJU के इंजीनियरिंग टीम में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया, ‘आज सुबह इंजीनियरिंग की हर टीम में लोगों की छंटनी की गई। मेरी टीम में भी कटौती हुई। कुल मिलाकर 1,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है।’ एक अन्य कर्मचारी के मुताबिक कंपनी ने सभी फ्रेशर्स की छंटनी कर दी है।

कंपनी के मौजूदा कर्मचारी ने कहा- पिछले साल अक्टूबर में टेक और इंजीनियरिंग टीम के 30 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी कर दी गई थी। इस बार अतिरिक्त 15 प्रतिशत को नौकरी से निकाल दिया गया है। इस तरह कुछ ही महीनों में कुल 45 फीसदी कर्मचारियों की नौकरी चली गई। हालांकि, BYJU की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

2022 में भी हुई छंटनी: बीते साल अक्टूबर में कंपनी ने कहा था कि उसने अपने कुल कर्मचारियों का 5 प्रतिशत, 50,000 मजबूत कार्यबल में से 2,500 कर्मचारियों को हटा दिया है। BYJU के फाउंडर बायजू रवींद्रन ने छंटनी को सही ठहराते हुए इसे कंपनी के हित में लिया गया अहम कदम बताया था।

बीते साल कंपनी ने 4,589 करोड़ रुपये के नुकसान की सूचना दी थी। इसके मुताबिक कंपनी का रेवेन्यू 3.3 फीसदी गिरा था। अहम बात है कि बायजू ने FY21 में विज्ञापन और मार्केटिंग पर 2,500 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए। 

RELATED ARTICLES

Most Popular