टाटा संस (Tata Sons) ने हाल ही में टाटा कंसल्टेंसी सर्विस के 2.48 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिया। टाटा संस ने बायबैक ऑफर का तहत इन शेयरों को बेचा है। बता दें, कंपनी की तरफ से ये शेयर बेचे जा रहे थे तब एक शेयर कीमत 4,500 रुपये थी। टाटा संस ने इसके जरिए 11,200 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
TCS की तरफ से स्वीकृत शेयरों में 62.02 हिस्सा टाटा संस का था। बायबैक ऑफर से पहले TCS में टाटा संस की हिस्सेदारी 72.19% थी। बता दें, टाटा संस इस कंपनी को प्रमोटर है। बायबैक ऑफर में भाग लेने वाली एक अन्य कंपनी एलआईसी थी। इस कंपनी ने 11.74 लाख शेयर ऑफर किए गए थे।
कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार निवेशकों द्वारा कुल 30.10 करोड़ रुपये के शेयरों की पेशकश की गई थी। जिसमें छोटे खुदरा निवेशकों ने 2.53 करोड़ शेयरों और जनरल कैटेगरी के तहत 27.57 करोड़ शेयरों की पेशकश की गई।
संबंधित खबरें
यह भी पढ़ेंः एक अप्रैल से हाईवे का सफर होगा महंगा, शुक्रवार से देना होगा ज्यादा टोल टैक्स