HomeShare MarketBuy or Sell: ₹400 के पार जा सकता है यह स्टॉक, 6...

Buy or Sell: ₹400 के पार जा सकता है यह स्टॉक, 6 महीने में ₹149.15 से ₹373.95 तक पहुंचा

केवल 6 महीने में ही Elecon Engineering Company Ltd के शेयर अपने निवेशकों के पैसों को करीब ढाई गुना कर चुके हैं। यह स्टॉक पिछले 6 महीने में 149.15 रुपये से 373.95 रुपये तक पहुंच चुका है। हालांकि इसका 52 हफ्ते का हाई 393.95 रुपये और लो 128.05 रुपये है।

अगर बाजार के विशेषज्ञों की मानें तो यह स्टॉक इस साल तक 564.98 रुपये तक जा सकता है। अगर केवल अगस्त की बात करें तो इलेकॉन ने 362.38 का टार्गेट पार कर लिया है और अब यह दूसरे टॉर्गेट 404.09 की तरफ बढ़ रहा है। 

आज शुरुआती कारोबार में ही इलेकॉन 360.10 रुपये पर खुलकर 373.95 रुपये तक पहुंच गया। वहीं, 17 अगस्त 2022 को इलेकॉन शेयर मूल्य 356.70 पर बंद हुआ था और इसको देखते हुए 203.31 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ लंबी अवधि के लिए स्ट्रांग बाय और 295.84 के स्टॉपलॉस के साथ शॉर्ट-टर्म के लिए भी स्ट्रांग बाय की सिफारिश विशेषज्ञों ने की है।  

इलेकॉन शेयर प्राइस हिस्ट्री

पिछले 5 दिन में इलेकॉन इंजीनियरिंग ने 6.62 फीसद का रिटर्न दिया है। वहीं, एक महीने में 16.24 और 6 महीने में 149 फीसद का रिटर्न देकर इस स्टॉक ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। इस साल अब तक इसने 93.98 और पिछले 5 साल में 638 फीसद से अधिक रिटर्न दिया है।

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

RELATED ARTICLES

Most Popular