ऐप पर पढ़ें
Budget 2023 Memes: बजट 2023 आ चुका है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार मिलिड क्लास को राहते देते हुए टैक्स स्लैव को 7 लाख तक बढ़ा दिया है। इस बात को सुनने के बाद मिडिल क्लास में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया पर लोग बजट को लेकर अपने-अपने तरीके मीम्स को शेयर कर रहे हैं। कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनकी इनकम 5 लाख भी नहीं है तो उन्हें 7 लाख के स्लैव से भी क्या फायदा होगा। ऐसे में वो वर्ग भी मजेदार मीम्स शेयर कर रहा है। एक यूजर ने टैक्स स्लैव बढ़ाने को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के डांस का वीडियो शेयर किया है। वहीं, एक यूजर ने सलमान खान के गाने ‘ऐसा पहली बार हुआ है’ पर मजेदार मीम्स शेयर किया है। चलिए आपको लोगों सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा शेयर किए गए ऐसे ही मीम्स के बारे में बताते हैं।