HomeShare MarketBudget 2022 : बजट सत्र का दूसरा चरण आज से होगा शुरू,...

Budget 2022 : बजट सत्र का दूसरा चरण आज से होगा शुरू, इस मुद्दे पर रहेगा फोकस

Parliament Budget Session: देश में कोरोना के घटते मामलों के बीच आज से एक बार फिर बजट सत्र की शुरुआत हो रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को जम्मू-कश्मीर के लिए सत्र 2022-23 का बजट संसद में पेश करेंगी। इस दूसरे चरण में भी बजट कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य रहेगा। जो कुछ हमें बजट सत्र के पहले चरण के दौरान दिखा था दोनों सदन बिलकुल उसी तरह से संचालित किया जाएगा। 

यह भी पढ़ेंः महंगाई दुनिया भर में आम आदमी का निकाल रही दम, भारत में महंगाई आधारित मंदी की आशंका

सदन में कैसी होगी सांसदों की बैठने की व्यवस्था? 

सदन की कार्यवाही में सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा। जिस वजह से जहा कुछ सांसदों की बैठने की व्यवस्था चैंबर में होगी तो वहीं कुछ व्यवस्था विजिटर गैलरी में होगी। राज्यसभा में इस सांसदों की कुल संख्या 237 (8 स्थान खाली) है। इसमें से 139 सांसदों की व्यवस्था चैंबर में होगी। जबकि 98 सांसदों की व्यवस्था गैलरी में होगी। 

538 सांसदों वाले लोकसभा की बात करें तो प्रधानमंत्री सहित 282 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था चैंबर में होगी। जबकि बचे हुए सांसदों की व्यवस्था गैलरी में की जाएगी। बता दें, दूसरे चरण में राज्य सभा को 19 घंटे अतिरिक्त मिलेंगे। 

सदन में 4 दिन का समय प्राइवेट मेंम्बर्स बिल के लिए तय किया गया है। जबकि प्रश्नकाल 1 घंटे के लिए रहेगा। विपक्ष की तरफ से इस सत्र में सरकार को अलग-अलग मुद्दों पर घेरने की योजना है। 

The rupee has seen a decline of 17.5% in the last 5 years. This figure is even more alarming when compared to the other developing nations in Asia. Today’s #ZeroHour submission, hope am allowed to raise it. pic.twitter.com/Q5L4ETGASk

— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) March 14, 2022

RELATED ARTICLES

Most Popular