सरकारी कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने गुरुवार को अपने उन कुकिंग गैस (LPG) कंज्यूमर्स के लिए आवाज पर आधारित (वॉइस बेस्ड) डिजिटल पेमेंट फैसिलिटी लॉन्च की है, जिनके पास स्मार्टफोन्स या इंटरनेट नहीं है। BPCL ने कहा है कि उसने वॉयस बेस्ड डिजिटल पेमेंट की सुविधा देने के लिए अल्ट्राकैश टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। यह सुविधा स्मार्टफोन या इंटरनेट की पहुंच न रखने वाले भारत गैस कंज्यूमर्स को UPI123PAY के जरिए अपना एलपीजी सिलेंडर बुक करने और उसका पेमेंट करने में मदद करेगी।
कंपनी ने कहा, करीब 4 करोड़ ग्राहकों को होगा फायदा
कंपनी ने कहा है, ‘इस सुविधा की शुरुआत से ग्रामीण इलाकों में भारतगैस के करीब 4 करोड़ एलपीजी कंज्यूमर्स को फायदा होगा।’ भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने पिछले हफ्ते UPI 123PAY शुरू करने की घोषणा की थी, उसके बाद अपने उपभोक्ताओं को यह सेवा देने वाली बीपीसीएल देश की पहली कंपनी है।
यह भी पढ़ें- 400 रुपए के पार जाएगा अडानी की कंपनी का शेयर, अभी खरीदा तो इतना फायदा
अल्ट्राकैश एक मोबाइल पेमेंट एप्लीकेशन है, जिसे अल्ट्राकैश टेक्नोलॉजीज ने डिवेलप किया है और नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इसे अर्थोराइज्ड किया है। इस गठजोड़ के जरिए भारतगैस के ग्राहक बिना इंटरनेट वाले फोन से एक कॉमन नंबर 080-4516-3554 पर कॉल करके अपने लिए या अपने दोस्तों के लिए भारतगैस के सिलेंडर को बुक कर सकेंगे। साथ ही, इसके जरिए भुगतान भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 300 रुपये तक जा सकता है यह मल्टीबैगर स्टॉक, 2-3 महीने में मिल सकता है तगड़ा रिटर्न