इस हफ्ते बढ़त के साथ कारोबार शुरू करने वाली क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) की कीमतों में बुधवार को गिरावट देखी गई। दुनिया की सबसे बड़ी और पॉप्युलर क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन बुधवार को 2 पर्सेंट की गिरावट के साथ 19,042 डॉलर पर ट्रेड कर रही है। वहीं, Bitcoin के अलावा दुनिया की दूसरी सबसे पॉप्युलर और बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम ब्लॉकचेन की ईथर (Ether) में भी गिरावट देखने को मिली। ईथर बुधवार को 1 पर्सेंट की गिरावट के साथ 1,344 डॉलर पर कारोबार कर रही है। ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप पिछले 24 घंटे से 1 ट्रिलियन डॉलर के नीचे ट्रेड कर रहा है। CoinGecko के अनुसार मंगलवार को टोटल ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 1 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 968 बिलियन डॉलर पर ट्रेड कर रहा है।
यह भी पढ़ें-यह बैंक दे रहा FD करने पर ज्यादा ब्याज, अब ग्राहकों को मिलेगा पहले से ज्यादा रिटर्न
Bitcoin के मार्केट प्राइस में हो सकता है इजाफा
Mudrex के सीईओ और को-फाउंडर इदुल पटेल कहते हैं कि बुधवार को बिटकॉइन 18,540 के सपोर्ट लेवल पर और 20,415 डॉलर रेसिस्टेंस के साथ कारोबार कर रहा था। लेकिन सेलर्स के मार्केट में एक्टिव रहने के कारण मौजूदा समय में करेंट प्राइस सपोर्ट लेबल के आसपास है। अगर मार्केट में यह तेजी 20,000 डॉलर के आस पास रहती है तो हम इसे इजाफे के साथ ट्रेंड करते हुए देख सकते हैं। जबकि दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरंसी एथेरियम ब्लॉकचेन की ईथर भी बिटकॉइन के सिमिलर जोन में ही कारोबार कर रही है।
यह भी पढ़ें-PM Kisan की 12वीं किस्त की तारीख अभी तय नहीं, जानें किस वजह से हो रही देरी
Dogecoin में आई 2 पर्सेंट की तेजी
दूसरी क्रिप्टोकरेंसीज जैसे डॉगकॉइन (Dogcoin) की कीमतों में बुधवार को बढ़ोतरी देखी गई। डॉगकॉइन (Dogecoin) 2 पर्सेंट के इजाफे के साथ 0.05 डॉलर पर कारोबार कर रही है। वहीं शीबा इनु (Shiba Inu) बुधवार को 2 पर्सेंट की गिरावट के साथ 0.000011 डॉलर पर कारोबार कर रही है। दूसरी ओर पिछले 24 घंटे में कई डिजिटल करेंसीज का कारोबार मिलाजुला रहा। एक ओर जहां सोलोना, पोलकाडॉट, टीथर, लिटकॉइन, चेनलिंक, एपिकॉन और जैसी कई क्रिप्टोकरेंसी के कारोबार में इजाफा देखा गया। वहीं दूसरी ओर एक्सआरपी, स्टेलर जैसी डिजिटल करेंसी में गिरावट देखने को मिली है।