HomeShare MarketBitcoin फिर 28000 डॉलर के पार, Ether और Dogecoin में भी ताबड़तोड़...

Bitcoin फिर 28000 डॉलर के पार, Ether और Dogecoin में भी ताबड़तोड़ तेजी, देखें डिटेल्स 

ऐप पर पढ़ें

Cryptocurrency: अगर आप क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) निवेशक हैं तो यह खबर आपके काम की है। दुनिया की सबसे चर्चित डिजिटल करेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) सोमवार को एक बार फिर 28,000 डॉलर को पार कर गई है। बिटकॉइन पिछले 24 घंटों में 1 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 28,275 डॉलर पर ट्रेड कर रही है। वहीं ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप भी पिछले 24 घंटों में तेजी के साथ 1.18 ट्रिलियन डॉलर के आसपास ट्रेड कर रहा है। आइए जानते हैं दूसरे क्रिप्टोकरेंसी की प्राइस के बारे में विस्तार से।

डॉगकॉइन भी तेजी के साथ कर रही ट्रेड
बिटकॉइन के अलावा दुनिया की सबसे पसंदीदा डिजिटल करेंसी एथेरियम ब्लॉकचेन की ईथर (Ether) में भी सोमवार को तेजी आई है। ईथर पिछले 24 घंटों में तेजी के साथ 1,850 डॉलर से ऊपर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा सोमवार को दूसरी क्रिप्टोकरेंसी जैसे बीएनबी, डॉगकॉइन, सोलोना और शीबा इनु में भी 2 पर्सेंट तक तेजी आई है। डॉगकॉइन पिछले 24 घंटों में तेजी के साथ 0.082 डॉलर पर ट्रेड कर रही है।

19,00 डॉलर पर ट्रेड कर सकती है ईथर 
क्रिप्टो एक्सपर्ट, Mudrex के सीईओ और को–फाउंडर इदुल पटेल कहते हैं कि पिछले एक सप्ताह में अधिकतर क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में तेजी आई है। बिटकॉइन भी वापस 28,000 डॉलर से ऊपर ट्रेड कर रही है। अभी बिटकॉइन का सपोर्ट लेवल 27,900 डॉलर है जबकि इसका रेसिस्टेंट लेवल 29,200 डॉलर है। दूसरी ओर ईथर भी 19,00 डॉलर के लेवल की ओर ट्रेड करता दिख रहा है। हालांकि, अभी ईथर फ्लैट 1,850 डॉलर पर ट्रेड कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular