HomeShare MarketBitcoin फिर 20000 डॉलर के ऊपर, ईथर और शिबा इनु में भी...

Bitcoin फिर 20000 डॉलर के ऊपर, ईथर और शिबा इनु में भी तेजी

बिटक्वॉइन (Bitcoin) निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। पिछले सप्ताह गोता लगाने के बाद Bitcoin एक बार फिर 20,000 डॉलर के ऊपर ट्रेड कर रहा है। पिछले हफ्ते यूएस फेडरल रिजर्व ने महंगाई बढ़ने और आर्थिक मंदी के संकेत दिए थे। इसके बाद अचानक से कई डिजिटल करेंसीज की कीमतों में गिरावट देखी गई। दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन बुधवार को 1 पर्सेंट के इजाफे के साथ 20,333 डॉलर पर ट्रेड कर रही है। वहीं, पिछले 24 घंटे में ग्लोबल क्रिप्टो कैप 2 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 1 ट्रिलियन डॉलर के पार चला गया है। CoinGecko के अनुसार ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट बुधवार को 1.04 ट्रिलियन डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। 

यह भी पढ़ें-Adani Group Share Price: अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों का कमाल, 1 लाख रुपये को 83 लाख तक बनाया

Ether की कीमतों में 4 पर्सेंट का इजाफा 
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम ब्लॉकचेन की ईथर (Ether) बुधवार को 4 पर्सेंट के इजाफे के साथ 1,595 डॉलर पर ट्रेड कर रही है। डॉगकॉइन (Dogecoin) की कीमत में बुधवार को मामूली गिरावाट देखी गई। डॉगकॉइन बुधवार को 0.06 डॉलर पर ट्रेड कर रही है। जबकि शीबा इनु भी इजाफे के साथ बुधवार को 0.000012 डॉलर पर ट्रेड कर रही है। पिछले 24 घंटे में चेनलिंक, एक्सआरपी, पॉलीगॉन, सोलोना, पोलकाडॉट, टीथर की मार्केट कीमतों में इजाफा देखने को मिला जबकि लिटकॉइन, स्टेलर, में बुधवार को मामूली गिरावट देखने को मिली। 

यह भी पढ़े-कल होगा इस कंपनी के IPO के शेयरों का अलॉटमेंट, GMP देख निवेशक गदगद

यूएस फेडरल रिजर्व बढ़ा सकता है ब्याज दरें
यूएस फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा है कि केन्द्रीय बैंक महंगाई और आर्थिक मंदी की संभावना को देखते हुए ब्याज दरों में इजाफा कर सकता है। पिछले सप्ताह यूएस फेडरल रिजर्व ने महंगाई बढ़ने और आर्थिक मंदी के संकेत दिए थे। इसके बाद अचानक से कई डिजिटल करेंसी की कीमतों में गिरावट देखी गई। जेरोम पॉवेल का कहना है कि जब तक महंगाई नियंत्रण में नहीं आ जाती है, तब तक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती करने की संभावना बहुत ही कम है।

RELATED ARTICLES

Most Popular