क्रिप्टोकरेंसीज (Cryptocurrency) में निवेश करने वालों के लिए बुधवार का दिन थोड़ा उत्साह लेकर आया। दुनिया की सबसे पॉप्युलर और कीमती क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के मार्केट प्राइस में बुधवार को पॉजिटिव ट्रेंड देखने को मिला। बिटकॉइन बुधवार को 19,045 डॉलर पर ट्रेड कर रही है। बिटकॉइन के अलावा दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम ब्लॉकचेन की ईथर (Ether) में भी बुधवार को तेजी दिखाई दी। ईथर बुधवार को 0.3 पर्सेंट की तेजी के साथ 1,281 डॉलर पर ट्रेड कर रही है। जबकि ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप बुधवार को 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे ट्रेड कर रहा है। CoinGecko के अनुसार पिछले 24 घंटों में ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 957 बिलियन डॉलर पर लगभग फ्लैट रहा है।
यह भी पढ़ें-टेलीकॉम सर्विस के लिए अडानी को मिला लाइसेंस! Jio- एयरटेल को टक्कर
Bitcoin आ सकता है 18,000 डॉलर के नीचे
ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में चल रहे इस उतार-चढ़ाव को देखते हुए ग्लोबल क्रिप्टो इनवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म Mudrex के सीईओ और को-फाउंडर इदुल पटेल कहते हैं कि मंगलवार को बिटकॉइन (Bitcoin) के अलावा दूसरी क्रिप्टोकरेंसी में भी मामूली गिरावट देखी गई। साथ ही उन्होंने कहा कि मंगलवार को मार्केट में बीयर्स (bears) अधिक मजबूत नजर आया जिसकी वजह से बुल्स (bulls) के लिए मार्केट में इंटर करने का कोई चांस नहीं रहा। Bitcoin भी अपने 19,000 डॉलर सपोर्ट लेवल के आसपास ट्रेड करते रहा, जो बुल्स के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा था। अगर मार्केट में बुल्स बिटकॉइन पर अपनी पकड़ कमजोर कर देता तो यह सपोर्ट लेवल गिरकर 18,000 डॉलर के नीचे भी आ सकता था।
यह भी पढ़ें-इस IPO पर दांव लगाने का आज आखिरी मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ग्रे मार्केट का हाल
Dogecoin और Shiba inu में तेजी का रुख
डॉगकॉइन (Dogecoin) के मार्केट प्राइस में भी बुधवार को तेजी दिखाई दी। डॉगकॉइन का मार्केट प्राइस बुधवार को 2 पर्सेंट की तेजी के साथ 0.05 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। जबकि शीबा इनु (shiba inu) लगभग 1 पर्सेंट की तेजी के साथ 0.000010 डॉलर पर ट्रेड कर रही है। पिछले 24 घंटों में कई और क्रिप्टोकरेंसी का कारोबार मिला-जुला रहा। बुधवार को पोल्काडॉट, कार्डानो, टीथर, एपीकॉइन, सोलोना, लिटकॉइन और पॉलीगॉन का मार्केट प्राइस तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है जबकि एक्सआरपी, स्टेलर और यूनिस्वैप के मार्केट प्राइस में गिरावट देखी गई।