क्रिप्टोकरेंसी में पैसा लगाने वाले इनवेस्टर्स, US कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) का अगला डेटा रिलीज होने के इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, दुनिया की सबसे लोकप्रिय और बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन (Bitcoin) गुरुवार को 19088 डॉलर के स्तर पर फ्लैट रही। बिटकॉइन के बाद सबसे चर्चित और बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम ब्लॉकचेन की ईथर में भी गुरुवार को तेजी दिखाई दी। Ether गुरुवार को 0.3 पर्सेंट की तेजी के साथ 1,281 डॉलर रही। जबकि पिछले 24 घंटों में ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे ट्रेड कर रहा है। CoinGecko के अनुसार गुरुवार को ग्लोबल क्रिप्टो कैप 955 बिलियन डॉलर पर लगभग फ्लैट रहा।
यह भी पढ़ें-Dhanlaxmi Bank के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, अब FD करने पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न, चेक करें लेटेस्ट रेट
20,000 डॉलर के लेवल पर पहुंच सकती है BitCoin
क्रिप्टोकरेंसी बाजार में चल रहे उथल-पुथल के बीच ग्लोबल क्रिप्टो इनवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म Mudrex के सीईओ और को-फाउंडर इदुल पटेल कहते हैं कि निवेशक US कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के अगले डेटा रिलीज होने के इंतजार कर रहे हैं। साथ ही, बिटकॉइन इस हफ्ते 19,000 डॉलर से 21,000 डॉलर के बीच ट्रेड कर रहा है। अगर बिटकॉइन अपने करेंट लेवल से आगे बढ़ता है तो हम बहुत जल्द इसे 20,000 डॉलर के पास ट्रेड करते हुए देखेंगे। Bitcoin के अलावा सबसे चर्चित और बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम ब्लॉकचेन की ईथर में पिछले दिनों सबसे ज्यादा 0.85 पर्सेंट का इजाफा हुआ। अगर ईथर में यह तेजी बनी रही तो जल्द ही यह 1,300 डॉलर मार्क के ऊपर ट्रेड करती दिखाई देगी।
यह भी पढ़ें-Yes Bank की स्पेशल FD पर 7.75% का ब्याज, 12 अक्टूबर से मिल रहा ग्राहकों को फायदा
Dogecoin और Shiba Inu में देखी गई गिरावट
वहीं दूसरी ओर गुरुवार को डॉगकॉइन (Dogecoin) के मार्केट प्राइस में गिरावट दिखाई दी। डॉगकॉइन की मार्केट प्राइस गुरुवार को 2 पर्सेंट की गिरावट के साथ 0.05 डॉलर पर ट्रेड कर रही है। इसके अलावा, शीबा इनु (shiba inu) भी गुरुवार को 2 पर्सेंट की गिरावट के साथ 0.000010 डॉलर पर ट्रेड कर रही है। इसके अलावा, दूसरी क्रिप्टोकरेंसीज के मार्केट प्राइस में गुरुवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एक ओर जहां पिछले 24 घंटों में पोल्काडॉट, टीथर, एपीकॉइन, सोलोना, लिटकॉइन, एक्सआरपी और स्टेलर के मार्केट प्राइस में तेजी दिखाई दी। वहीं पॉलीगॉन, यूनिस्वैप और कार्डानो की मार्केट प्राइस में गिरावट देखी गई।